Heavy Rain Live: बारिश में बही रेलवे ट्रैक की मिट्टी, राय और खलारी स्टेशन के बीच हो सकता है बड़ा हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2025

rail track

रांचीः भारी बारिश की वजह से रांची के राय और खेलारी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक की मिट्टी घिसकी गई । मिट्टी खिसकने की वजह से रेलवे ट्रैक हवा में झूलता हुआ दिख रहा है । राय और खलारी रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर 152/02 से 152/05 के बीच की रेल लाइन से मिट्टी खिसकी है । हांलाकि राहत के लिए टीम पहुंच चुकी है लेकिन जिस तरह से बारिश हो रही उससे हादसे का खतरा मंडरा रहा है । 

 

गढ़वा में पुल निर्माण में भारी नुकसान

गढ़वा में कोयल में आई बाढ़ से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है ।  गढ़वा जिले मे पिछले दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। गढ़वा और पलामू जिला को जोड़ने वाली कोयल नदी मे आई बाढ़ के कारण नदी मे बन रहे पूल का सारा सामान बह जाने के कारण करोड़ों रुपए रुपय की नुकसान की खबर सामने आई है हालांकि इस बाढ़ मे जानमाल की कोई नुकसान की खबर नहीं है।

See also  लोबिन हेंब्रम ने सदस्यता बचाने के लिए पहुंचे हाई कोर्ट, झामुमो को घेरा

 

गढ़वा में निर्माणाधीन पुल का सामान बहा

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रांची में सबसे अधिक 300 मिलीमीटर बारिश हुई है । रांची में बारिश कांके इलाके में दर्ज की गई है। इसके अलावा खूंटी, जमशेदपुर, चतरा, लातेहार में रिकॉर्डतोड़ बारिश की खबर है ।

WhatsApp Image 2025 06 19 at 14.43.49

 

जमशेदपुर के एन एच 33 पर काली मंदिर के पास पानी भर गया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। पानी का स्तर कम करने के लिए हाइवे को बीच से काटकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Heavy Rain Live: जमशेदपुर में NH-33 काली मंदिर के पास पानी भरा, तमाड़ में मकान गिरने से बच्ची की मौत

 

मकान गिरने से बच्ची की मौत

इधर तमाड़ थाना क्षेत्र के पेडाईडीह पंचायत अंतर्गत मुरपा गाँव ऊपर टोली में एक कच्चा मकान अचानक बारिश होने के कारण गिर गया… और इस हादसे में 6 साल की एक मासूम बच्ची की दबकर मौत हो गई।

See also  थाना में पुलिस ने नहीं सुनी आबरू बचाने की गुहार, बिहार में बेटी ने दे दी जान; मचा बवाल

खूंटी में करकरी नदी पर निर्माणाधीन पुल पर फंसे छह मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सरायकेला में बाढ़ का खतरा

सरायकेला-खरसावां जिले में बारिश का कहर कुछ अधिक ही देखने को मिल रहा है, जहां शहरी इलाकों में ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सड़कों पर जलजमाव के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

Video: भारी बारिश से हजारीबाग में बस फिसली, 10 यात्री घायल, NH-19 पर बड़ा हादसा

रेलवे पुल के नीचे जलजमाव, संपर्क टूटा

कोलेबिरा के पास स्थित रेलवे पुल के नीचे भारी जलजमाव के चलते जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है। लगातार पानी बढ़ने से ग्रामीण इलाकों और शहरी क्षेत्रों के बीच आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

तटीय इलाकों का निरीक्षण, प्रशासन सतर्क

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रभारी एसडीओ निवेदिता नियती ने आदित्यपुर और गम्हरिया के तटीय क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ अंचल प्रशासन और नगर निगम की टीम भी मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।

See also  बिहार राजभवन के प्रधान सचिव चोंग्थू की मुश्किलें बढ़ीं, DM रहते बिना वेरिफिकेशन बांटे थे आपराधिक छवि के लोगों को हथियार, अब चलेगा ट्रायल

एहतियात के तौर पर शेल्टर होम तैयार

प्रशासन ने संभावित आपदा से निपटने के लिए नगर निगम को शेल्टर होम और सामुदायिक भवनों में रहने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मछुआरों को नदी में न उतरने की सख्त हिदायत दी गई है।

खरकई और स्वर्णरेखा नदी उफान पर

लगातार हो रही बारिश के चलते खरकई नदी में जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। वहीं जिले से होकर बहने वाली दोनों प्रमुख नदियां – स्वर्णरेखा और खरकई – उफान पर हैं, जिससे बाढ़ का खतरा और गहरा गया है।

प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा है। ग्रामीणों और शहरी निवासियों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक बाहर न निकलें।

#सरायकेला_बाढ़ #JharkhandRainUpdate #KharakaiRiverFlood #SeraikelaNews #RainAlertJha

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now