Team India reached India: तुफान में फंसे रहने के बाद आखिरकार भारतीय टीम अपने देश वापस लौट आई है। आज सुबह छह बजे टीम इंडिया की फ्लाइट दिल्ली में लैंड की है। टीम इंडिया की वतन वापस पर भारतीयों में जश्न है। क्रिकेट प्रेमी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंच गए है।
टीम इंडिया ने फिर एक बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 11 साल के सूखे को खत्म करते हुए देश को अपना सिर ऊंचा करने का अवसर प्रदान किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट को अजेय रहते हुए अपने नाम किया है। वहीं सभी भारतीय फैंस टीम की देश में वापसी का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे थे। अब ये समय आ गए है कि सभी देश वाशी फिर एक बार भारतीय टीम को कप के साथ देखेंगे।
हेमंत सोरेन दूसरी बार लेंगे शपथ, चंपाई छह महीने में नहीं कर पाए पूरे, शपथ ग्रहण का इंतजार
दरअसल फाइनल मुकाबले के बाद से बारबाडोस में चक्रवाती तूफान आने की वजह से वहां पर लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिसके चलते एयरपोर्ट से लेकर सब कुछ बंद होने की वजह से टीम इंडिया रवाना नहीं हो सकी। जिसके बाद टीम को बारबाडोस से भारत के लिए स्पेशल फ्लाइट से रवाना किया गया था।
#WATCH | Delhi: Supporters gather at the airport to welcome Men’s Indian Cricket Team.
Team India has arrived at Delhi Airport after winning the #T20WorldCup2024 trophy. pic.twitter.com/XYB1N2CdbE
— ANI (@ANI) July 4, 2024
भारतीय टीम ने दूसरी बार जीता टी20 विश्व कप का खिताब
टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार इस फॉर्मेट का खिताब अपने किया। 29 जून को खेले गए महामुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों हराकर इस खिताब को अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय टीम 2007 टी20 विश्व कप एमएस धोनी की कप्तानी में अपने नाम किया था। वहीं वनडे में 1983 और 2011 विश्व कप जीता है।
इस बार विश्व कप का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया। साल 2013 के बाद टीम इंडिया की यह किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में पहली खिताबी जीत थी। पिछले साल खेले गए वनडे विश्व कप में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल जारी, झारखंड प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला
तूफान के कारण फंस गई थी टीम इंडिया
भारतीय टीम 29 जून को टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद से बारबाडोस में ही रुकी है। टीम इंडिया को 30 जून को वहां से अमेरिका, फिर दुबई होते हुए दिल्ली पहुंचना था। लेकिन बारबाडोस में आए बेरिल तूफान के कारण यह प्लान फेल हो गया। इस कैरिबियन आईलैंड में तूफान के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। एयरपोर्ट भी बंद हो गया। सुरक्षा कारणों से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई। इस कारण भारतीय क्रिकेट टीम को यहां चार दिन अतिरिक्त रुकना पड़ा।
टीम इंडिया करेगी पीएम मोदी से मुलाकात
भारतीय टीम करीब 9.30 बजे पीएम हाउस के लिए रवाना होगी. जहां सभी खिलाड़ी देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पीएम आवास में सभी खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे नाश्ते पर मिलेंगे। विजयी टीम के सम्मान में मुंबई में एक रोड-शो करने की भी योजना है। दिल्ली से टीम इस फ्लाइट से मुंबई पहुंचेगी।




