टीचर को प्रेम जाल में फंसाया, फिर 10वीं के छात्र ने अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

student-teacher-video

डेस्कः उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका को पढाई में कमजोर दसवीं के छात्र की मदद करना भारी पड़ गया। छात्र ने शिक्षिका का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर शोषण किया। शिक्षिका ने दूरी बनाई तो छात्र ने वीडियो अपने मित्रों को दे दिया।

शिक्षिका को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। बात नहीं मानने पर शिक्षिका का इंस्टाग्राम पर पेज बना वीडियो अपलोड कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है। युवती मथुरा के एक स्कूल में शिक्षक थी और किराए पर रहती थी।

इजरायल का हमास पर हवाई हमला, पांच की मौत; ईरानी राजदूत बोले- गाजा में नरसंहार रोक सकता है भारत

10वीं के छात्र ने स्कूल टीचर का शारीरिक शोषण किया। उसने टीचर का वीडियो बनाकर सोशल साइट इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। महिला टीचर की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर 10वीं के छात्र और उसके 3 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

See also  झारखंड में रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब दुकानें, लॉटरी को लेकर तैयारी शुरू

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता मथुरा जिले के जैत गांव के एक स्कूल में टीचर के पद पर तैनात थी। महिला नौकरी के चलते वहीं एक कमरा लेकर रह रही थी। इस स्कूल का 10वीं का एक छात्र पढ़ाई में कमजोर था। इसी वजह से छात्र ने टीचर से एक्स्ट्रा क्लास लेना शुरू कर दिया। एक्स्ट्रा क्लास लेने के दौरान छात्र ने महिला टीचर को अपने जाल में फंसा लिया।

चेन्नई रनवे पर फटा विमान का टायर, बाल-बाल बची 146 यात्रियों की जान

इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर वीडियो किया वायरल

फिर छात्र ने महिला के शारीरिक शोषण किया और इसका वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया। टीचर ने पुलिस को बताया कि छात्र वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद टीचर ने छात्र का नंबर ब्लॉक कर दिया। फिर वह नौकरी छोड़कर अपने घर आगरा लौट आई।

इसके बाद छात्र ने शारीरिक शोषण का वीडियो अपने ही गांव के तीन दोस्तों को भेज दिया। सभी ने वीडियो को व्हाट्सएप पर भेजकर टीचर पर मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब टीचर ने तंग आकर उनसे मिलने से इन्कार कर दिया तो लड़कों ने इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर वीडियो वायरल कर दिया।

See also  लखनऊ इनकम टैक्स ऑफिस में भिड़े 2 IRS अफसर, ज्वाइंट कमिश्नर पर उपायुक्त ने कराई हमले की FIR

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि महिला टीचर ने 30 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि उसके एक परिचित ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने के नाम पर छात्र महिला को ब्लैकमेल करने लगा। शिकायत के आधार पर शाहगंज थाने में केस दर्ज किया गया। फिर दूसरे जिले के रहने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

झारखंड में बालू की किल्लत होगी दूर, 16 अक्टूबर से घाटों की बढ़ सकती है संख्या

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now