Tax Devolution:बिहार को 14000 करोड़, झारखंड को 4600 करोड़, देखिये कैबिनेट गठन के बाद किस राज्य को कितना पैसा मिला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 11, 2024

Tax Devolution:बिहार को 1400 करोड़, झारखंड को 4600 करोड़, देखिये कैबिनेट गठन के बाद किस राज्य को कितना पैसा मिला

दिल्ली: एनडीए सरकार के गठन के बाद सोमवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिये गये। वित्त मंत्रालय की ओर से राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की राशि भेजी गई। राज्यों को 139750 करोड़ रूपये टैक्स डिवोल्यूशन के भेजे गए इसमें सबसे ज्यादा यूपी को दिया गया। केंद्र की ओर से UP को 25,069.88 करोड़ रुपये दिए हैं. तो वहीं गठबंधन के मजबूत सहयोगी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला बिहार दूसरे नंबर पर है।वित्त मंत्रालय ने Bihar के लिए 14,056.12 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं ।इस लिस्ट में सबसे ज्यादा पैसा पाने वाला तीसरा राज्य मध्यप्रदेश (MP) है और इसके लिए 10,970.44 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

tax
झारखंड को 4621.58 करोड़ रुपये, कर्नाटक को 5096.72 करोड़ रुपये, पंजाब को 2525.32 करोड़ रुपये, हिमाचल प्रदेश को 1159.92 करोडड रुपये, केरल को 2690.20 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, पश्चिम बंगाल को 10513.46 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र को 8828.08 करोड़ रुपये, राजस्थान को 8421.38 करोड़ रुपये, ओडिशा को 6327.92 करोड़ रुपये, तमिलनाडु को को 5700.44 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश को 5655.72 करोड़ रुपये और गुजरात को 4860.56 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

See also  Bhojpuri Bawaal से तेजप्रताप करेंगे रियलिटी शो में एंट्री, पवन सिंह-निरहुआ-आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी एक साथ आएंगे नजर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now