कैंसर से पीड़ित था टाटा स्टील का मैनेजर, पत्नी और 2 बच्चों के साथ कर लिया सुसाइड

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

झारखंडः झारखंड के जमशेदपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां कैंसर पीड़ित टाटा स्टील गम्हरिया के सीनियर मैनेजर 40 वर्षीय कृष्ण कुमार ने पत्नी और दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। चारों के शव शुक्रवार की रात घर में फंदे से लटकते मिले। घटना का पता तब चला, जब पड़ोसियों ने बंद कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी और शव निकाले गए।

कृष्ण कुमार मुंबई से कैंसर का इलाज कराकर हाल ही में लौटे थे। उन्हें नियमित कीमोथेरेपी लेनी थी, लेकिन बुधवार के बाद से वे आदित्यपुर के चित्रगुप्त नगर स्थित घर से निकले ही नहीं। मृतकों में कृष्ण कुमार, पत्नी डोली, 13 वर्षीया पुत्री पूजा और छह वर्षीया मैया शामिल हैं। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे चारों के शव एक ही कमरे में फंदे से अगल-बगल लटके हुए थे।

जर्मनी के हैम्बर्ग में 39 वर्षीय महिला ने फैलाई दहशत, चाकू से 13 लोगों पर अटैक 6 की हालत गंभीर

See also  गाड़ी की पिछली सीट को बना दिया OYO, विदाई के बाद बेसब्र हुए दूल्हा-दुल्हन, बहन का भी नहीं किया लिहाज!

मृतक के पिता शोभिंदो तिवारी ने बताया कि उनके पुत्र कृष्ण कुमार टाटा स्टील में सीनियर मैनेजर हैं। उन्हें कैंसर की बीमारी थी। पुत्रवधू डोली देवी के कहने पर अपने पुत्र को फ्लाइट से मुंबई कैंसर का इलाज कराने लेकर गए थे। वहां चिकित्सकों ने बताया कि कीमोथेरेपी करानी होगी। यह सुविधा जमशेदपुर में भी उपलब्ध है। उसके बाद फ्लाइट से ही पुत्र को लेकर जमशेदपुर पहुंचे।

यहां उन्हें कीमोथेरेपी के लिए भर्ती होना था, इसके लिए उन्होंने कंपनी में आवेदन भी दिया था। इस बीच गुरुवार रात से ही बेटे का पूरा परिवार घर से बाहर नहीं निकला तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पड़ोसियों का कहना है कि कैंसर होने के बाद से ही पूरा परिवार अवसाद में चला गया था।

मुम्बई में बताया गया था कि उन्हें थर्ड स्टेज का कैंसर है। जब से बेटा मुम्बई से लौटकर आया था, तब से पूरे परिवार ने किसी से भी बातचीत बंद कर दी थी। अंतिम बार उन्हें बुधवार की शाम देखा गया था। उसके बाद से ही उनके कमरा बंद था। दरवाजा तोड़ने के बाद पुलिस की टीम ने फोरेंसिक टीम को बुलाया।

See also  समय पर गेट नहीं खोले... बेंगलुरु भगदड़ रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे; RCB पर ऐक्शन तय

NIA के हत्थे चढ़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पासपोर्ट मेकर, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में राहुल सरकार की हो रही थी तलाश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now