T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, भारत ने USA को 29 रनों से हराया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 7, 2026

T20 World Cup 2026: सूर्य कुमार यादव ने खेली कप्तानी पाली, भारत ने USA को 29 रनों से हराया

डेस्कः मुंबई में खेले गए वर्ल्ड कप टी-20 के पहले मुकाबले में इंडिया ने यूएसए को 29  रनों से हराकर अपना पहला मैच जीता। भारत का अब अगला मुकाबला 12 फरवरी को नमीबिया के खिलाफ होगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम लड़खड़ा गई लेकिन कप्तान सूर्य कुमार यादव की कप्तानी पाली जिसमें उन्होंने 49 गेंदो पर 84 रनों की नाबाद पाली खेली उसमें भारत ने यूएसए के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा।इसी के साथ सूर्या ने भारत के लिए इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन चुके हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के लिए। भारत की ओर से मिली 162 रनों की चुनौती का पीछा करते हुए यूएसए की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

IND vs ENG U-19 WC Final: वैभव सूर्यवंशी की आंधी बह गए अंग्रेज,भारत छठी बार बना चैंपियन

See also  T-20 World Cup: रोहित और सूर्या के तूफान और गेंदबाजों के कहर से टीम इंडिया पहुंची फाइनल में, दक्षिण अफ्रीका से होगी भिड़त

भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 161 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। अभिषेक शर्मा अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। अभिषेक को अली खान ने पवेलियन भेजा। ईशान किशन और तिलक वर्मा ने क्रीज पर जमने की कोशिश की, लेकिन पावरप्ले के आखिरी ओवर में शैडली वान शल्कविक ने बेहतरीन गेंदबाजी कर दी। ओवर की दूसरी गेंद पर शल्कविक ने ईशान (20 रन) को आउट किया। फिर अंतिम दो गेंदों पर शल्कविक ने तिलक वर्मा (25 रन) और शिवम दुबे(0 रन) को चलता किया। शिवम के आउट होने के समय भारत का स्कोर 46/4 था।

Video: हरियाणा के सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से 1 पुलिसकर्मी की मौत कई गंभीर तौर से घायल
रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या ने भी निराश किया।रिंकू 6 रनों के निजी स्कोर पर मोहम्मद मोहसिन का शिकार बने। वहीं हार्दिक पंड्या को हरमीत सिंह ने चलता किया। हार्दिक के आउट होने के समय भारत का स्कोर 77/6 था।यहां से अक्षर पटेल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच सातवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई। अक्षर पटेल 14 रन पर बनाकर हरमीत का शिकार बने।अक्षर के आउट होने के कुछ देर बाद ही कप्तान सूर्या ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।
सूर्यकुमार यादव क्रीज पर जमे रहे, लेकिन इसी बीच भारत ने अर्शदीप सिंह (4 रन) और वरुण चक्रवर्ती (0 रन) के विकेट गंवा दिए। सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे। यूएसए की ओर से शैडली वान शल्कविक ने 25 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं हरमीत सिंह को दो सफलताएं हासिल हुईं। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया।

See also  भारत में टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश,IPL विवाद के बीच BCB का फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now