T-20 World Cup: रोहित और सूर्या के तूफान और गेंदबाजों के कहर से टीम इंडिया पहुंची फाइनल में, दक्षिण अफ्रीका से होगी भिड़त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 28, 2024

T-20 World Cup:रोहित और सूर्या के तूफान और गेंदबाजों के कहर से टीम इंडिया पहुंची फाइनल में, दक्षिण अफ्रीका से होगी भिड़त

डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। गुरूवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंगलैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में प्रेवश किया। 29 जून को बारबाडोस में फाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टक्कर होगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची है।

Delhi के IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसाः टर्मिनल की छत गिरने से कई कारें दबी, तीन जख्मी, एक शख्स फंसा
टी-20 वर्ल्ड कप में इससे पहले भारतीय टीम 2007 और 2014 में फाइनल में प्रेवश कर चुकी है और 2007 में पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप जीत चुकी है। भारत के पास दूसरी बार वर्ल्ड कप खिताब जीतने का मौका है। अगर भारतीय टीम जीतती है तो 11 सालों का सूखा खत्म होगा। भारतीय टीम ने आखरी बार 2013 में आईसीसी खिताब जीता था, तब महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई में भारत ने इंगलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

See also  Rishabh Pant पर एक मैच का बैन, टीम इंडिया में वापसी के बाद लगा सबसे बड़ा झटका

सेमीफाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाये थे। कप्तान रोहित शर्मा ने 57 और सूर्य कुमार यादव ने 47 रनों की पारी खेली। इस मैच में बारिश ने समय समय पर खलल डाला। लक्ष्य का पीछा कर रही इंगलैंड की टीम भारतीय स्पिनर्स के सामने बेबस नजर आए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए, वही बुमराह ने दो विकेट लिए, इंगलैंड के दो खिलाड़ी रन आउट हुए। इंगलैंड की पूरी टीम 103 रनों पर ही ढेर हो गई और भारत ने फाइनल में प्रवेश किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now