अमेरिका में एक और विमान हादसा, उड़ान भरने के 30 सेकंड बाद ही लगी आग

plane-crash-in-america

डेस्कः अमेरिका में एक और विमान दुर्घटना की खबर है। पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में एक छोटा विमान उड़ान भरने के 30 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उससे आग की लपटें निकलने लगीं। विमान में करीब 2 लोग सवार थे जिनके मारे जाने की आशंका है। राज्य के गवर्नर जोश शापिरो ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद राहत और बचाव का काम जारी है। यह हादसा पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से 4.8 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। दुर्घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसने दिख रहा है कि कुछ घरों में भी आग लगी हुई है। दमकल विभाग की ओर से आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

हाल ही में अमेरिका में लगभग 25 वर्ष में हुई सबसे घातक विमान दुर्घटना के बाद आज यह खबर आई है। घटना बुधवार रात को उस समय हुई जब अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 5342, हवाई अड्डे के पास पहुंचते ही सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गई।

See also  संताल में आदिवासियों की आबादी 44 से घटकर 28 % हुई, पाकुड़-साहिबगंज में मुसलमानों की आबादी 35 % बढ़ी, केंद्र का हलफनामा

हेमंत सोरेन कॉलेज छात्राओं को देंगे यात्रा भत्ता, मंईयां सम्मान योजना के बाद सरकार का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर सेना के हेलीकॉप्टर और यात्री विमान के बीच हुई टक्कर में 67 लोगों की मौत हो गई। अब तक 40 से अधिक शव बरामद किये जा चुके हैं। विमान दुर्घटना की जांच में कई महीने लग सकते हैं। संघीय जांचकर्ताओं ने कहा कि वे इसके कारणों के बारे में अटकलें नहीं लगाएंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सेना का विमान दुर्घटना के समय बहुत ऊंचाई पर उड़ रहा था। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मंच पर शुक्रवार सुबह एक पोस्ट में कहा, ‘यह 200 फुट की सीमा से कहीं अधिक था। इसे समझना बहुत जटिल नहीं है।’ राष्ट्रपति की यह टिप्पणी उस दिन आई है जब उन्होंने वाणिज्यिक विमान के साथ हवा में हुई टक्कर में शामिल अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर पायलट की कार्रवाई पर सवाल उठाया था।

See also  लोहरदगा रेलवे स्टेशन का नामकरण बलिदानी पांडेय गणपत राय के नाम पर हो, 217वीं जयंती समारोह में सांसद दीपक प्रकाश ने की मांग

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ऊंचाई दुर्घटना का एक कारण थी। पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ ने अमेरिकी सेना के प्रशिक्षण की निरंतरता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

झारखंड ने 3 फरवरी को बसंत पंचमी का अवकाश किया घोषित, सभी सरकारी दफ़्तर रहेंगे बंद

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now