डेस्कः झारखंड में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह बहुत फैल रही है। कोयलांचल इलाके में एक बार फिर बच्चा चोरी के शक में संदिग्ध की जमकर पिटाई की गई है। थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड किचटो में रविवार की रात आठ बजे बच्चा चोरी के शक में एक व्यक्ति की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। इसी सूचना मिलने पर पिपरवार पुलिस चिरैयाटांड पहुंची और मारपीट में घायल हुए आरोपी व्यक्ति को मुक्त कराया। बाद में पुलिस उसे बचरा क्षेत्रीय अस्पताल ले गयी। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।
दिल्ली-रांची फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण ग्राउंडेड, एयर इंडिया एक्सप्रेस के 156 यात्री प्रभावित
ग्रामीणों द्वारा की गयी मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी अपना नाम रामपति रजवार बता रहा है, लेकिन अपना पता कभी रामगढ़ तो कभी हजारीबाग बता रहा है। इधर मारपीट के कारण आरोपी बेसुध हो गया था लेकिन पूछे जाने पर बच्चा चोरी करने की बात भी स्वीकार कर रहा था। उसने बताया कि जिनके बच्चे नहीं होते हैं, वह उन्हें बच्चे की चोरी कर सौंप देता है। वह इस धंधे में तीन साल से है और अब तक तीन बच्चों की चोरी कर चुका है। फिलहाल उसे पिपरवार पुलिस हिरासत में लेकर इलाज करा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सड़क दुर्घटना में फादर ग्रेगोरी बिलूंग और स्टेनिसलास की मौत, चंचला घाघ से पिकनिक मनाकर लौटने के दौरान हादसा
वहीं बोकारो में जिला प्रशासन की ओर से बच्चा चोरी की अफवाह रोकने के तमाम प्रयासों के बावजूद घटनाएं नहीं रुक रही है। रविवार को पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के काशी झरिया पोस्ट ऑफिस के पास असमाजिक तत्वों ने विक्षिप्त महिला को हिंसा का शिकार बना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम जख्मी महिला को भीड़ से निकालकर थाने ले गयी। यहां से उसे इलाज के लिए भेजा गया। विक्षिप्त महिला कई दिनों से आसपास के क्षेत्र में घूम रही थी। रविवार को जब वह काशी झरिया पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची तो लोगों ने बच्चा चोर बताकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके पास एक बिस्किट व पान मसाल का पैकेट था।
धनबाद के स्कूल में लगी आग, किताबें, फर्नीचर एवं अन्य सामाना जलकर खाक
वहीं कालूबथान ओपी क्षेत्र के एलाकेंद जमाई टोला के समीप रेलवे फाटक पर शनिवार की सुबह एक अधेड़ महिला को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़कर कालूबथान ओपी पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया। महिला को जब ओपी लाया गया, तो उसका व्यवहार ठीक था, लेकिन ओपी पहुंचने के बाद वह अनर्गल व्यवहार करने लगी। महिला सिपाही उसे स्नान कराने ले गयी, तो कपड़ा खोल दिया। पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।




