सुप्रीम कोर्ट का देश के सभी हाईकोर्ट को बड़ा आदेश; 31 जनवरी 2025 तक सभी रिजर्व जजमेंट की सूची दें , झारखंड के मामले की सुनवाई के बाद निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2025

शिक्षकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,TET परीक्षा बिना नौकरी या प्रमोशन नहीं

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि 31 जनवरी 2025 तक रिजर्व जजमेंट की सूची मुहैय्या कराई जाए । झारखंड के दोषियों  की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट को देश की सबसे बड़ी अदालत ने ये निर्देश दिया है। झारखंड के चार लोगों की सजा पर सुनवाई पूरी होने के बाद भी फैसला नहीं सुनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश के उच्च न्यायालयों को ये निर्देश दिया है । 

सभी हाईकोर्ट को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर के सभी हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल्स को निर्देश दिया है कि वे 31 जनवरी 2025 या उससे पहले सुरक्षित किए गए उन सभी मामलों की विस्तृत रिपोर्ट पेश करें, जिनमें अब तक निर्णय नहीं सुनाया गया है। यह रिपोर्ट आपराधिक और दीवानी मामलों के रूप में अलग-अलग होनी चाहिए और यह भी स्पष्ट करना होगा कि मामला एकल पीठ से संबंधित है या खंडपीठ से।

See also  2014 में रांची से भटक बांग्लादेश पहुंचा, 9 साल जेल में रहा...दो महीने पहले अजय टोप्पो की मां गुजर गई...अब पहुंचा घर

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा

सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसे चार सजायाफ्ता कैदियों ने दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड हाई कोर्ट में उनके आपराधिक अपीलों पर निर्णय सुरक्षित किए जाने के बावजूद 2-3 वर्षों से फैसला नहीं सुनाया गया।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने इस देरी पर गंभीर चिंता जताते हुए मौखिक रूप से कहा, यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। हम निश्चित रूप से इस पर कुछ अनिवार्य दिशानिर्देश तय करना चाहेंगे। ऐसा नहीं चल सकता।

 झारखंड हाई कोर्ट से मांगी गई विस्तृत सूची

सुप्रीम कोर्ट ने The Indian Express की रिपोर्ट पर भी ध्यान दिया, जिसमें कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट की नोटिस के बाद झारखंड हाई कोर्ट ने एक सप्ताह में 75 आपराधिक अपीलों का निपटारा किया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल इन 75 मामलों की सूची सौंपें, जिसमें यह स्पष्ट हो कि निर्णय किस तिथि को सुरक्षित किया गया था और कब सुनाया गया।

See also  रांची में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट,गाड़ी को किया आग के हवाले

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now