AAP को छोड़कर राघव चड्ढा BJP में हुए शामिल,नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2026

डेस्कः पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढ़ा बीजेपी में शामिल हो गए है। उनके साथ संदीप सिंह और अशोक मित्तल बीजेपी में शुक्रवार को शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें मिठाई खिलाकर पार्टी में स्वागत किया।

whatsapp image 2026 04 24 at 5.41.24 pm
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी छोड़ने के एलान के बाद राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए इसे बनाया गया था। उन्होंने अपनी स्थिति तय करते हुए कहा, “मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं।”
राघव चड्ढा ने एक बेहद चुटीली और सीधी टिप्पणी करते हुए खुद को ‘गलत पार्टी में सही आदमी’ बताया।उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर अब वे घुटन महसूस कर रहे थे क्योंकि पार्टी का मौजूदा स्वरूप उसके शुरुआती सिद्धांतों से मेल नहीं खाता।


राघव चड्ढा ने बताया कि हमारे साथ दो तिहाई ज्यादा AAP के राज्यसभा सांसद हमारे साथ हैं। उन्होंने साइन भी कर दिया है। इसमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल सहित कई नेताओं राघव चड्ढा के साथ शामिल हैं।  राज्यसभा में AAP के पास राज्यसभा में 10 सांसद हैं। 7 पंजाब से और 3 दिल्ली से हैं। ताजा इस्तीफा होने के बाद अब AAP के पास राज्यसभा में सिर्फ तीन सांसद बचे हैं। इनमें संजय सिंह (दिल्ली), एनडी गुप्ता (दिल्ली) और जल कार्यकर्ता बलबीर सिंह सिच्चेवाल (पंजाब) हैं।

See also  नारकोटिक्स टीम से बचकर भाग रहे कार सवार ने दंपती को कुचला, पति-पत्नी की मौत, बच्चे की हालत गंभीर, झारखंड के 2 स्मगलर अरेस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now