- Advertisement -

गिरिडीह में दारोगा के बेटे की पीट-पीट कर हत्या, जेएमएम छात्र मोर्चा से जुड़ा था मृतक ऋतिक यादव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2026

गिरिडीह में दारोगा के बेटे की पीट-पीट कर हत्या, जेएमएम छात्र मोर्चा से जुड़ा था मृतक ऋतिक यादव

गिरिडीहः गुरुवार देर रात शहर के प्रसिद्ध मैगी प्वाइंट के पास दारोगा के बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना इलाके के राजेंद्र नगर (बभनटोली) निवासी ऋतिक यादव ऊर्फ बड्डी यादव (24 साल) के रूप में हुई है। घटना के बाद मुफस्सिल पुलिस सभी आरोपियों की खोज में जुटी है. मृतक के पिता झारखंड पुलिस के एसआई पद पर पदस्थापित हैं।

घटना को लेकर सदर अस्पताल में मृतक के साथी शुभम दास ने बताया कि रात लगभग 10.30 में वह, उसका दोस्त राजा गुप्ता और ऋतिक यादव कार पर सवार होकर गिरिडीह-डुमरी पथ पर अवस्थित बंदरकुप्पी गए थे।यहां मैगी प्वाइंट है, जहां रातभर मैगी, कॉफी और चाय मिलता है।

तभी पीरटांड थाना इलाके के नावाडीह निवासी सतीश यादव अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक उनपर हमला कर दिया। पहले उन्होंने मुक्के से वार किया। मुक्के की पिटाई में कुछ नहीं हुआ तो फिर बांस की फराठी (बांस का टुकड़ा) से पिटाई शुरू कर दी। इतना पीटा कि ऋतिक की जान ले ली।उन्होंने बताया कि अचानक हमला किया गया, फिर ऋतिक को पीटते हुए उसकी जान ले ली।

See also  निवर्तमान वार्ड पार्षद वेद प्रकाश का दिल्ली में निधन, 7 जुलाई को धुर्वा बस स्टेंड के पास अपराधियों ने मार दी थी गोली

पिता हैं एसआई
इधर, घटना की सूचना पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह भी पहुंचे। रॉकी ने बताया कि ऋतिक की हत्या से लोग सकते में हैं। उन्होंने बताया कि ऋतिक के पिता पुलिस महकमा में अवर निरीक्षक हैं और अभी हजारीबाग जेल में पदस्थापित हैं। वहीं मृतक ऋतिक यादव का सम्बन्ध छात्र मोर्चा से था।
उन्होंने बताया कि घटना काफी दुःखद है। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया है। वहीं इस घटना में दो अन्य युवक को भी चोट लगी है।मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारी से बात हुई है। पुलिस की टीम भी छापेमारी में जुटी है।

पुलिस ने की छापेमारी
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने पहले घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद आरोपियों की खोज में छापेमारी शुरू की। बताया जाता है कि मामले को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ सूचना पर नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ऋतिक यादव की हत्या की गई है। आगे पुलिस कार्रवाई कर रही है।

See also  सुपौल में बड़ा हादसाः कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, कई मजदूर दबे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now