कोडरमाः जिले में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कोडरमा थाना क्षेत्र के छतरबर में होने वाले यज्ञ के लिए मंगत मांगने सात गांव के भ्रमण पर निकली चेचाई की महिलाओं पर छतरबर में पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन कैमरे से सभी घरों की निगरानी की जा रही है। ड्रोन कैमरे के माध्यम से देखा जा रहा है कि घर पर पत्थर या को ई अनावश्यम सामग्री तो नहीं रखी है।
साहिबगंज में दो मालगाड़ियों के आपस में टकराने पर लगी भीषण आग, हादसे में दो लोको पायलट की मौत
दरसअल, चेचाई की महिलाएं 9 से 17 अप्रैल तक होने वाले महायज्ञ को लेकर सात गांव से मंगत मांगने निकली थी, जिसमें से 11 महिलाओं के माथे पर टोकरी में कलश लेकर पंगत बनाकर वो जा रही थी। इसी दौरान छतरबर गांव से गुजरने के दौरान माथे पर रखे कलश को दूसरे समुदाय के असामाजिक तत्वों ने पत्थर मारकर तोड़ दिया। माथे पर रखे कलश पर पथराव के बाद कलश टूट गया और इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ अनिल कुमार, डीएसपी मुख्यालय रतिभान सिंह, कोडराम जिले के सभी थाना प्रभारी पूरे दल बल के साथ गांव पहुंचे और वहां जमा भीड़ को मौके से हटाया। इसके बाद गांव में शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील में हो गया और स्थिति नियंत्रण में है।





