वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर पथराव, भागलपुर-हावड़ा जाते समय हुई घटना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 8, 2025

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर पथराव, भागलपुर-हावड़ा जाते समय हुई घटना

डेस्कः वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की एक और घटना सामने आई है। शनिवार को भागलपुर से हावड़ा जा रही ट्रेन पर शरारती तत्वों ने पथराव किया इस दौरान यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया वो दहशत में आ गए। घटना करीब 3:20 बजे टिकानी रेलखंड के पास हुई, जहां हट पुरैनी और टिकानी के बीच सी-7 कोच की 42 और 43 नंबर सीट की खिड़की पर पत्थर आकर लगे, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया। तेज आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में मौजूद कैटरिंग स्टाफ और आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को शांत कराया।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आज, Hotel Centrum में दिखेगा Celebrity-पॉलिटिक्स का मेल
बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में मवेशी के आने से नाराज ग्रामीणों ने पथराव किया। यह घटना दो महीने में दूसरी बार है जब वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।मालदा रेल मंडल के DRM मनीष कुमार गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए CCTV फुटेज खंगालने का निर्देश दिया है, ताकि पथराव करने वालों की पहचान की जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों की नाराजगी मवेशी के ट्रेन से कटने को लेकर थी, लेकिन इसका असर सीधे यात्रियों की सुरक्षा पर पड़ा।

See also  बिहार में 4 लोगों की दम घुटने से मौत, छपरा में अंगीठी बनी एक परिवार के लिए काल

शहीद की पत्नी का AI से बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने बिहार से बाप-बेटे को किया अरेस्ट
घटना के बाद इस सिंगल ट्रैक रूट पर ट्रेन संचालन भी प्रभावित हुआ। दुमका से पटना जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को हंसडीहा में रोकना पड़ा, वहीं गोमती नगर जाने वाली ट्रेन भी देरी से पहुंची। वंदे भारत के गुजरने के वक्त इस रूट पर दोनों तरफ से ट्रेनों को रोकना पड़ता है, जिससे कई यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। रेलवे की ओर से मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now