MMDR कानून में संशोधन कर झारखंड जैसे राज्य को किया गया कमजोर, JMM नेताओं के साथ बैठक के बाद बोले हेमंत सोरेन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 20, 2026

MMDR कानून में संशोधन कर झारखंड जैसे राज्य को किया गया कमजोर, JMM नेताओं के साथ बैठक के बाद बोले हेमंत सोरेन

रांचीः गुरुवार को हरमू स्थित सोहराय भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति की बैठक हुई। पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में एमएमडीआर कानून में संशोधन, एसआईआर और परिसीमन को लेकर चर्चा की गई और आगे की रणनीति बनाई गई।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि “अचानक बिना किसी सलाह के विगत मानसून सत्र में केंद्र सरकार ने MMDR कानून में ऐसा बदलाव किया है जिसे हम बहुत दुर्भाग्यपूर्ण कह सकते हैं…इसका बहुत बुरा प्रभाव प्रदेश के कई आदिवासी, दलित, पिछड़ा, गरीब पर पड़ेगा। पूर्व के नुकसान की भी भरपाई अब केंद्र सरकार नहीं करेगी। ऐसा इस कानून से प्रतीत होता है। राज्य सरकार ने पहले ही खनन क्षेत्र में लगभग 1 लाख 36 हजार करोड़ का बकाया प्रस्तुत किया है… आने वाले समय में ये कमजोर राज्य अपने पैरों पर खड़ा ना हो पाए इस कानून के माध्यम से कुठाराघात किया गया है। हम इसका विरोध करते हैं और इसके लिए लड़ाई लड़ेंगे। ”

See also  विधानसभा में जयराम महतो ने मंईयां सम्मान योजना पर उठाए सवाल, कहा लड़कियां हो जाएंगी निकम्मी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now