लोहरदगा में राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन, लोक अदालत में 1619 वादों का हुआ निष्पादन

लोहरदगा में राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन, लोक अदालत में 1619 वादों का हुआ निष्पादन

लोहरदगा : राष्ट्रीय लोक अदालत एवं राज्यस्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन शनिवार को नगर भवन लोहरदगा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश-सह-झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद वर्चुअल माध्यम से पूरे झारखंड राज्य के लिए लोहरदगा से किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय-सह-प्रशासनिक न्यायाधीश, लोहरदगा न्याय मंडल अनुभा रावत चौधरी भी मौजूद थीं। राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर में वर्चुअल माध्यम से रांची, हजारीबाग और धनबाद जिला को जोड़ा गया। जिसमें इन जिले के लाभुकों को वर्चुअल माध्यम से मुआवजा समेत अन्य लाभ प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत लोहरदगा न्याय मंडल में कुल 1619 वादों का निष्पादन किया गया। जबकि पक्षकारों द्वारा जुर्माना एवं राजस्व के रूप में 1.54 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिले के विकास को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण आगत अतिथियों ने करते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि आपके बीच कानूनी सहायता संबंधी जानकारी देना, कल्याणकारी योजनाओं को आप तक पहुंचाना इस राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का उद्देश्य है। विभिन्न विद्यालयों में लीगल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया है जिससे बच्चों को कानूनी जानकारी मिलती है और अन्य को भी वे जागरूक करते हैं। झालसा एवं डालसा आप सभी को कानूनी सहायता या अन्य किसी प्रकार की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। प्रत्येक गांव व पंचायत में पारा लीगल वॉलेंटियर्स हैं जो आपकी सहायता के लिए तत्पर हैं। हमारा उद्देश्य किसी भी प्रकार की भेदभाव को समाप्त करना है। मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय प्रेमलता त्रिपाठी, उपायुक्त डा. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिस बिन जमां, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एडीजे प्रथम स्वयंभू, एडीजे द्वितीय नीरजा आसरी, सीजेएम केके मिश्रा, डालसा सचिव राजेश कुमार, सिविल जज सीनियर डिविजन-टू अभिषेक कुमार, व्यवहार न्यायालय के रजिस्ट्रार अमित कुमार गुप्ता, सिविल जज जूनियर डिविजन सह पीएमजेजेबी जया स्मिता कुजूर, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार पुजारी सहित जिले के सभी विभागों के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 17.22.04 2a7bf95a

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर ने खोल दी पाकिस्तान के झूठ की पोल, Operation Sindoor का दिया फाइनल ‘रिजल्ट’
डायन कुप्रथा को समाप्त करना अत्यंत जरूरी

न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में डायन कुप्रथा व्याप्त है। इसे समाप्त करना जरूरी है। इसे शिक्षा से दूर किया जा सकता है। दूर-दराज क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों के बच्चों को शिक्षित करना आवश्यक है तभी डायन प्रथा जैसी कुरीति को दूर किया जा सकेगा। शिक्षा से ही सती प्रथा जैसी कुरीति दूर होगी।। आज महिलाएं कई क्षेत्रों में पुरुषों से आगे निकल गई हैं। हर सेवा में अपना योगदान दे रही हैं। आज महिलाएं सशक्त हो रही है जिसका आत्मविश्वास समाज व देश को आगे ले जाएगा।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 17.22.06 6abd1436

किसी मामले की मध्यस्थता कराना ज्यादा बेहतर विकल्प
न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने ने कहा कि अगर किसी प्रकार का मामला है उसे राष्ट्रीय लोक अदालत जैसे मंच पर लाना बहुत जरूरी है। ऐसी अदालत में मध्यस्थता के जरिए मामले सुलझाए जाते हैं। जिससे आपसी रिश्तों में खटास भी नहीं आती है और उस रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद भी मिलती है। इस तरह मध्यस्थता कर मामले को सुलझाना सबसे बढ़िया रास्ता होता है। न्यायमूर्ति ने कहा कि यहां कामकाजी महिलाओं और युवतियों को महिला स्वयं सहायता से जोड़ना चाहिए ताकि ह्यूमन ट्रैफिकिंग रुक सके। ओल्ड एज होम में अटल क्लिनिक की व्यवस्था रहे ताकि वृद्ध जनों के स्वास्थ्य की जांच ओल्ड एज होम में ही हो सके। राष्ट्रीय लोक अदालतों में झालसा को केस निष्पादन में दो बार प्रथम स्थान मिला है। यह आप सभी का प्रयास है।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 17.22.04 d27ba739

कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अदालत करती रही है कार्य : अनुभा रावत चौधरी
राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर झारखंड उच्च न्यायालय-सह-प्रशासनिक न्यायाधीश, लोहरदगा न्याय मंडल की अनुभा रावत चौधरी ने कहा कि लोक अदालत की गठन के बाद कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अदालत हमेशा कार्य करती रही हैं। आपसी सहमति से किसी मामले का निवारण किया जाना सबसे बेहतर विकल्प है। इससे न सिर्फ भाईचारा बढ़ता है बल्कि भविष्य में रिश्तो को ठीक करने का विकल्प खुला रहता है। लोक अदालत में संपत्ति, वैवाहिक, वित्तीय समेत अन्य के मामले सुलझाए जा सकते हैं। केस निष्पादन के मामले में झालसा ने राष्ट्रीय स्तर पर दो बार प्रथम स्थान हासिल किया है। यह एक सशक्तिकरण शिविर है जिसमें योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाती है। आज के छात्र-छात्राओं को शिक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि समाज को और बेहतर किया जा सके। लोहरदगा जिला में अग्नि वीर प्रशिक्षण केंद्र खोलना चाहिए ताकि अधिक से अधिक युवा सेना में जाने की तैयारी कर सकें।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 17.22.05 46b4db58 scaled

लोक अदालत हर किसी को आत्मनिर्भर बनने का देती है संदेश : रंजना अस्थाना
राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर में झालसा रांची की सदस्य सचिव रंजना अस्थाना ने कहा कि लोक अदालत हर किसी को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देती है। नियमित रूप से राज्य में लोक अदालत आयोजित होता आ रहा है जिसमें अच्छी संख्या में कैसे निष्पादन किया जा रहा है। वर्ष 2024-25 में झालसा ने पूरे देश भर में लोक अदालत में केस निष्पादन के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमिटी यूनिवर्सिटी रांची द्वारा विधिक जानकारियां पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म को नालसा द्वारा सराहना करते हुए सम्मानित किया गया है।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 19.28.42 c741a51c

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, देर रात अमेरिका ने की मध्यस्ता, 12 मई को होगी दोनों देश के बीच बातचीत

सभी पंचायत में विधिक सेवा केंद्र खोले गए : पीडीजे
राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर में लोहरदगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रयास से सभी पंचायत में विधिक सेवा केंद्र खोले गए हैं। सभी पंचायत में पीएलबी मेंबर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जाता है। न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी के द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद मंडल कारा लोहरदगा में बंदियों के बीच 15 सिलाई मशीन वितरण किया गया है। जिनके लिए प्रशिक्षकों की भी व्यवस्था कर दी गई है।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 19.28.43 7ee7a1ed

लोगों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा काम : उपायुक्त
राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर में उपायाुक्त डा. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि लोगों को सशक्त बनाने के लिए समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा योजनाएं लागू की जाती है। आज के शिविर में लोहरदगा जिले के 10 हजार लाभुकों के बीच 10 करोड़ रुपए की राशि की परिसंपत्ति का वितरण किया गया है। कई योजनाएं आज लोहरदगा जिले में लागू है जिसके कारण युवक यहां रोजगार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत सब्सिडी पर ऋण मुहैया कराया जा रहा है। एसएचजी को रिवोल्विंग फंड दिया जा रहा है। कृषक उन्नत तकनीक सीख रहे हैं। सोलर पंप का वितरण किया जा रहा है जिससे सिंचाई आसान हो गई है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में उद्यमियों उद्यम करने के लिए बिजनेस करने के लिए युवाओं को आसान किस्तों पर आसान सब्सिडी पर रन मुहैया का कराया जा रहा है। इसी तरह खाद्य पदार्थों की प्रोसेसिंग यूनिट की अधिष्ठापन के लिए युवाओं को ऋण दिया जा रहा है। सर्वजन पेंशन के अंतर्गत सभी पात्र लागू को ₹1000 राशि हर माह दी जा रही है। बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत इमारती पौधे व खेती फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 19.28.45 b27414bd

लोहरदगा SP हारिस बिन जमां की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले 9 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
शिविर में 10 हजार लाभुकों के बीच 10 करोड की परिसंपत्ति वितरित
राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर में विभिन्न योजना के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत अरविंद राव और श्याम देव सिंह को बोलेरो गाड़ी प्रदान किया गया। रुबीना खातून को टेंट हाउस के लिए राशि प्रदान की गई। आरती उरांव को ट्रैक्टर प्रदान किया गया। अनामिका गाड़ी और सुमन देवी को ₹900000 का रिवाल्विंग फंड प्रदान किया गया। दीपिका वर्मा और पूजा तिर्की को 1.5 करोड़ रुपए का चेक सीआईएफ (कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड) के तहत दिया गया। संजय कुमार सिंह को कृषि विभाग की ओर से चयनित लघु के रूप में सोलर पंप सेट प्रदान किया गया। उद्योग विभाग की ओर से चयनित लाभुक राजकुमार उरांव को सोलर पंप सेट प्रदान किया गया। राजेश कुमार को पशु आहार प्रदान किया गया। सोनारी उरांव और सुखी उरांव को सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से पेंशन का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चयनित सेविका उर्मिला कुमारी को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार सहायिका के रूप में चयनित सरिता देवी को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बिलासी देवी और शांति पूरी को गृह प्रवेश हेतु घर की चाबी प्रदान की गई। राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर में में जिले भर के 10 हजार लाभुकों के बीच 10 करोड रुपए की राशि का परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 19.28.41 ce87debbWhatsApp Image 2025 05 10 at 17.22.06 4193d38d

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now