पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, ओडिशा सरकार ने लिया एक्शन, DM-SP का तबादला

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल

डेस्कः ओडिशा के पुरी में चल रही जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान एक विचलित करने वाली खबर आई है। रविवार को प्रसिद्ध गुडिंचा मंदिर के पास भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। यह घटना शरधाबली के पास, श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने उस वक्त हुई जब रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी।

पुरी के जगन्नाथ यात्रा में पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु, 600 से ज्यादा की तबीयत बिगड़ी, 9 की हालत गंभीर, आज फिर होगी यात्रा
यह हादसा आज रविवार को सुबह 4 बजे से 5 बजे के करीब हुई. इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।सरकार ने घटना को लेकर उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।रविवार को वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सारधाबली में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें कम से कम 3 लोगों की जान जाने की आशंका है, जबकि 50 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। हादसा सारधाबली में आज सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच हुई, जब बड़ी संख्या में तीर्थयात्री देवताओं के दर्शन के लिए पहुंच गए थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रेमकांत मोहंती (80), बसंती साहू (36) और प्रभाती दास (42) के रूप में हुई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे ने छुए पटना DM के पैर, VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटनास्थल के पास पहले से ही काफी भीड़ जुट गई थी। लेकिन वहां पर अचानक से 2 ट्रकों के घुसने की कोशिश के कारण भगदड़ मच गई। संकरी जगह, कथित तौर पर पर्याप्त पुलिस उपस्थिति की कमी और रथों के पास बिखरे हुए ताड़ के लट्ठों की वजह से स्थिति खराब हो गई।भगदड़ में अपनी पत्नी को खोने वाले एक व्यक्ति ने कहा, “जब यह घटना हुई, तो किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की, न ही अग्निशमन अधिकारियों ने, न ही बचाव दल ने, न ही अस्पताल की टीम ने। यह एक दयनीय घटना है जिसे व्यक्त नहीं किया जा सकता…”

बोकारो में इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को बड़ा हादसा, शिवपुरिया इस्पात उद्योग के ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट, दो मजदूर घायल

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और LoP नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, “मैं पुरी के सारधाबली में हुई दुखद भगदड़ में अपनी जान गंवाने वाले तीन भक्तों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और इस विनाशकारी घटना में घायल हुए भक्तों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं। आज की भगदड़, रथ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन की घोर विफलता के ठीक एक दिन बाद हुई है जिसमें सैकड़ों लोग घायल हो गए थे, यह भक्तों के लिए एक शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने में सरकार की स्पष्ट अक्षमता को उजागर करता है…”

सुदेश महतो झारखंड छोड़ने की तैयारी में! AJSU सुप्रीमो ने सिल्ली से चुनाव हारने के बाद उठाया बड़ा कदम, बढ़ी सियासी हलचल

पुरी रथ यात्रा भगदड़: पुरी के जिला कलेक्टर और SP का तबादला; DCP विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया: ओडिशा CMO ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रत्येक मृतक श्रद्धालु के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विकास आयुक्त की देखरेख में विस्तृत प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं और जिला कलेक्टर और SP के तबादले के निर्देश दिए हैं। चंचल राणा को नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि पिनाक मिश्रा ने नए SP का कार्यभार संभाला है: CMO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now