दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, पत्नी, ससुर, साली को चाकू से गोदा

दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, पत्नी, ससुर, साली को चाकू से गोदा

डेस्कः झारखंड के पलामू जिले में एक दामाद ने ससुराल में खूब तांडव मचाया। छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया में दामाद ने खूनी खेल खेलते हुए अपनी पत्नी, ससुर और साली को चाकू से गोद डाला।इस घटना में ससुर की मौत हो गई है जबकि पत्नी और साली गंभीर रूप से जख्मी है। दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है।

बिना शादी सेक्स और शराब पीने पर तालिबानी सजा, इंडोनेशिया में प्रेमी जोड़े को मारे 140 कोड़े
घटना को अंजाम देने वाला दामाद फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। हैदरनगर के सोवा भरवा के रहने वाले लवकुश यादव का कुछ वर्ष पहले पूजा कुमारी के साथ विवाह हुआ था जो पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया के रहने वाले सुनील यादव के बेटी है।

कैरव गांधी अपहरणकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन अपराधियों को लगी गोली
विवाद के चलते चाकू से कर दिया हमला
लवकुश यादव दिल्ली में मजदूरी करता था। गुरुवार की देर शाम वह दिल्ली से मजदूरी कर वापस लौटा था और किसी बात को लेकर ससुराल में पत्नी और ससुर के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद लवकुश यादव ने चाकू से अपने ससुर, पत्नी और साली पर हमला कर दिया।
पत्नी और साली का इलाज चल रहा है
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय ग्रामीण एवं पुलिस की मदद से सभी जख्मी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के क्रम में सुनील यादव की मौत हो गई।जबकि पत्नी और साली का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now