‘कुछ लोग साहिबगंज में चला रहे समानांत सरकार’, ऐसा क्या हुआ कि भड़का झारखंड हाई कोर्ट

jharkhand high court

झारखंड हाईकोर्ट ने साहिबगंज जिले में पहाड़िया जनजाति के कथित उत्पीड़न के मामले को अति गंभीर मान सख्त आदेश दिया है। जस्टिस संजय प्रसाद की कोर्ट ने कहा कि जिले में कुछ लोग कानून को हाथ में लेकर ‘समानांतर शासन’ चला रहे हैं।

हाईकोर्ट ने आरोपी सफीकुल शेख, जलील शेख और काशिम शेख की अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए पहाड़िया समुदाय को तत्काल सुरक्षा और सुविधाएं देने को कहा। एफआईआर के अनुसार 14 मार्च 2025 को साहिबगंज के सिरासिन में पहाड़िया जनजाति के लोग होली मना रहे थे। इसी एक समुदाय के कुछ लोगों ने होली मनाने से रोक दिया। साथ ही इस समुदाय का राशन-पानी बंद करा दिया।

Mahila Rojgar Yojana : अब महिला उद्यमियों के खाते में आएंगे 2 लाख रुपये, जानिए कब और कैसे?

आरोप है कि महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा यह फरमान जारी किया गया कि कोई दुकानदार पहाड़िया समुदाय को राशन नहीं देगा, कोई डॉक्टर इलाज नहीं करेगा, सरकारी नल से पानी नहीं लेने दिया जाएगा और बच्चों को स्कूल और आंगनबाड़ी जाने से रोका जाएगा। एक सरकारी कुएं को भी पत्थर डालकर क्षतिग्रस्त करने का आरोप है।

कोर्ट ने साहिबगंज के डीसी और एसपी को आदेश दिया कि वे पहाड़िया समुदाय की तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही राज्य सरकार, गृह विभाग, डीजीपी और आदिवासी कल्याण विभाग को निर्देश दिया कि भोजन, पानी, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाएं बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराई जाएं।

जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित करने को भी कहा गया है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाएं केवल साहिबगंज ही नहीं, बल्कि पूरे दुमका प्रमंडल में दोबारा न हों, इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और पुलिस महानिदेशक की होगी।

पटना फतुहा में जमीनी विवाद ने ली हिंसक रूप, फायरिंग में महिला की मौत, दो घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now