OYO होटल में 16 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ रूका था सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ बड़ा कांड

OYO होटल में 16 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ रूका था सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ बड़ा कांड

डेस्कः प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए सुरक्षित माने जाने वाले ओयो होटल में एक बड़ा कांड हो गया। नोएडा सेक्टर-27 स्थित होटल में प्रेमी ने फंदे से लटकर जान दे दी। प्रेमिका का दावा है कि दोनों के बीच कुत्ते के इलाज को लेकर विवाद हुआ है उसका ये अंजाम हुआ।

Video: ‘टुकड़े-टुकड़े’ की धमकी से मचा हड़कंप, विदर्भ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बुर्कानशीं महिला का बवाल
पुलिस के अनुसार, यूपी के हाथरस के रहने वाले 38 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर उमेश सिंह मथुरा की रहने वाली अपनी 22 वर्षीय प्रेमिका के साथ नोएडा के वेमेशन होटल में रूके हुए थे। दोनों ने एक साथ खाना खाया, इसके बाद कुत्ते के इलाज को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और उमेश ने होटल के कमरे में फंदे से लटकर जान दे दी।

सास को भगाने वाले दामाद की अब ससुर को धमकी, कहा- 20 साल रह लिए ना साथ…
प्रेमिका का दावा है कि आत्महत्या करने के दौरान वह वॉशरूम में थी। बाहर निकलते ही उसने होटल के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में उमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रेमिका ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों के साथ उनका कुत्ता भी होटल आया था। कुत्ते के इलाज को लेकर कहासुनी हुई। कुछ ही समय बाद उमेश ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

रुपये नहीं लौटाने पर ससुर की हत्या, ससुराल पहुंचकर दामाद ने कर दिया कांड
पुलिस का कहना है कि उमेश शादीशुदा था। पत्नी से विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। दो वर्ष पहले मथुरा की युवती से उसकी नजदीकी बढ़ी और दोनों में प्रेम संबंध हो गए। वह बीबीए की छात्रा है। दोनों डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। वहीं, इस मामले को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि युवती से कड़ाई से पूछताछ होनी चाहिए। कुत्ते के विवाद में आत्महत्या करने की बात समझ से परे है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now