बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी, 80 लोग थे सवार, 2 की मौत, 50 से अधिक घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2025

बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी, 80 लोग थे सवार, 2 की मौत, 50 से अधिक घायल

डेस्कः गुरूवार की सुबह बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। उत्त्तरप्रदेश के इटावा में हुए इस भीषण सड़क हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा घायल हो गए है।

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ में बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, नीतीश कुमार ने कर दी बड़ी घोषणा
मिली जानकारी के अनुसार,इटावा में एक डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गई। डबल डेकर बस इटावा जिले के सैफई में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे आ गिरी। ये डबल डेकर बस बिहार से दिल्ली जा रही थी।

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधियों के बीच एनकाउंटर, 20 कांडों के आरोपी दो बदमाश को लगी गोली
बस में करीब 80 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक यात्री घायल हो गए।ये हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 103 के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही यह बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 103 के पास पहुंची, अचानक एक्सप्रेसवे से नीचे आ गिरी।

See also  स्कूल की छत पर चढ़कर टीचर देने लगा धमकी, BLO का काम कराया तो दे दूंगा जान

पटना में 40 जगहों पर EOU की रेड से हड़कंप, 400 ट्रक अवैध बालू को किया जब्त
हादसे में मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष है। हादसे में मरने वालों की पहचान महिला सईदा खातून (नेपाल) और मनोज कुमार (55) दरभंगा के रूप में हुई है।बस हादसे में घायल सभी यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया है।बस चालक के मौके से फरार होने की होने की बात भी कही जा रही है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कोडरमा में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिक वायरिंग के सामान के गोदाम में धुआं उठने के बाद मची अफरातफरी

इटावा DM शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कहा, “सुबह-सुबह मधुबनी से नई दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस जिसमें लगभग 52, 55 लोग सवार थे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा जाते समय सड़क से फिसल गई। 2 लोगों की मौत हो गई और 30-35 लोगों को मामूली चोटें आईं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।”

See also  पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में CBI कोर्ट का फैसला, लड्डन मियां समेत 3 बरी, तीन अन्य दोषी करार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now