दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ में बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, नीतीश कुमार ने कर दी बड़ी घोषणा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2025

नीतीश कुमार ने छात्रों के लिए की बड़ी घोषणा, 20 से 25 साल के युवक-युवतियों को मिलेगा हर महीने 1000 रुपये की सहायता

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने जा रहा है। इससे पहले नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सरकार एक से बढ़कर एक बड़ी घोषणाएं कर रही है। जिस समय बिहार में विधानसभा का चुनाव संभावित है वो समय पर्व-त्यौहार का है, काफी संख्या में बिहार के बाहर रहने वाले लोग अपने-अपने घरों में आते है। लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार चुनाव भी इसी दौरान हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि छठ महापर्व के बाद बिहार में विधानसभा का चुनाव होगा।

पटना के स्पा सेंटर में एक्स्ट्रा सर्विस देने का दवाब, नौकरी छोड़ने पर मालिक ने घर में घुसकर पीटा
पर्व-त्यौहार में बिहार आये लोग बड़ी संख्या में चुनाव के दौरान कुछ दिनों की छुट्टी मनाने और मतदान करने अपने घर ही त्यौहार खत्म होने के बाद रूक जाते है जो चुनाव परिणाम में बड़ी भूमिका निभाते है। चुनावी साल में नीतीश कुमार की सरकार ने अलग-अलग राज्यों से बिहार आने वाले यात्रियों की सुविधाओं के लिए नई बसे चलाने का फैसला किया है। राज्य सरकार 299 नई बसें खरीदने वाली है जो इन पर्व से पहले सड़क पर आ जाएगी। 24 जून को हुई कैबिनेट की बैठक में इसको मंजूरी भी दे दी गई है।

See also  प्रदीप यादव कांग्रेस विधायक दल के नेता बने, राजेश कच्छप को उपनेता बनाया गया

पटना में 40 जगहों पर EOU की रेड से हड़कंप, 400 ट्रक अवैध बालू को किया जब्त
गुरूवार को नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसको लेकर घोषणा करते हुए लिखा कि बिहार के लोग विभिन्न पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर काफी संख्या में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से घर आते हैं। पर्व-त्योहारों के अवसर पर बिहार आने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बिहार आने वाले लोगों की यात्रा को सुगम बनाने तथा उनकी सहूलियत के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में बिहार से जुड़े अंतर्राज्यीय मार्गों पर राज्य सरकार 299 ए॰सी॰ एवं नॉन ए॰सी॰ बसों का परिचालन कराने जा रही है।
24 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इसे स्वीकृति दे दी गई है। राज्य सरकार 75 वातानुकूलित और 74 डीलक्स बसों की खरीद पर 105.82 करोड़ रुपए खर्च करेगी। साथ ही लोक निजी भागीदारी के अन्तर्गत भी 150 अतिरिक्त ए॰सी॰ बसों का परिचालन कराया जाएगा। राज्य सरकार पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर केंद्र सरकार से भी और अधिक विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध करेगी। इससे पर्व-त्योहारों के समय लोगों को अब बिहार आने में सहूलियत होगी और वे सुविधापूर्वक अपने घर पहुंच सकेंगे।

See also  बिहार में चिराग पासवान की पार्टी के नेता की हत्या, अपराधियों ने पीट-पीट कर मार डाला

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now