लोहरदगा में भारी बारिश से बिगड़े हालात, स्कूल परिसर में घुसा पानी, कार का सर्विस स्टेशन हुआ जलमग्न

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2026

लोहरदगा: जिले में लगातार हो रही बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहर स्थित सीएम एक्सीलेंस विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के मुख्य द्वार पर जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। नाले का गंदा पानी विद्यालय परिसर तक पहुंच जाने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
1 11
बारिश के कारण विद्यालय परिसर के आसपास की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। छात्रों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई हो रही है, वहीं अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष बारिश के दौरान इस क्षेत्र में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
 


स्थिति केवल विद्यालयों तक सीमित नहीं है। आसपास के कई घरों और दुकानों में भी नाले का पानी घुस गया है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। जलभराव के कारण दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं घरों में पानी घुसने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
3 10
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था के अभाव में हर वर्ष बारिश के मौसम में ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से जल्द से जल्द जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।
5 10
इधर, लगातार हो रही बारिश के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में भी जलभराव की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
1 122 11

See also  विधिक सशक्तिकरण सह पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में लोहरदगा पहुंची झारखंड हाईकोर्ट की जस्टिस अनुभा रावत चौधरी,कहा-शिक्षा ही सभी सफलताओं की कुंजी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now