सिमडेगा के सभी थानों को मिले नये प्रभारी, एसपी ने नव पदस्थापित इंस्पेक्टर और एसआई को सौंपा प्रभार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 24, 2024

सिमडेगा:  जिले में एक साथ सभी थानों को नए प्रभारी मिले हैं एसपी सौरभ ने नव पदस्थापित सभी इंस्पेक्टर और एसआई को जिले के अलग अलग थानों का प्रभार सौंपा है।
जिसमे एसपी सौरभ ने पुनि विनोद कुमार पासवान को पुनि-सह-थाना प्रभारी सिमडेगा थाना, पुअनि राजदीप कुमार को थाना प्रभारी कोलेबिरा थाना,पुअनि शशि शंकर सिंह को प्रभारी जलडेगा थाना,पुअनि विकास कुमार को थाना प्रभारी बानो थाना,पुअनि मुरताज अंसारी को ओपी प्रभारी बांसजोर,पुअनि जितेन्द्र कुमार को ओपी प्रभारी ओडगा,पुअनि हर्ष कुमार साह को ओपी प्रभारी गिरदा,पुअनि विनायक कुमार पाण्डेय को थाना प्रभारी कुरडेग थाना, पुअनि नवीन कुमार थाना प्रभारी केरसई,पुअनि देवीदास मुर्मू को प्रभारी रेंगरीह थाना,पुअनि विकास कुमार महतो को प्रभारी बोलबा थाना, पुअनि अभिषेक कुमार को थाना प्रभारी महाबुआंग, पुअनि रोहित कुमार रजक को मुफस्सिल थाना,पुअनि दीपेश कुमार को प्रभारी पाकरटांड थाना,पुअनि प्रदीप कुमार महतो को प्रभारी अहातु थाना,पुअनि उपेन्द्र रविदास को एसटी एससी थाना,पुअनि मेरी बीना किस्कू को प्रभारी महिला थाना,पुअनि अभय कुमार सिंह को प्रभारी विधि कोषांग सिमडेगा और पुअनि श्यामनन्दन सिंह को पीसीआर सिमडेगा के प्रभारी रूप में पदस्थापित किया है।एसपी सौरभ ने सभी थाना के नए प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था स्थापित रखने का निर्देश दिया है।

See also  पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लाकड़ा की हालत गंभीर, रांची के अस्पताल में कराया गया भर्ती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now