रांचीः झारखंड स्थापना दिवस, रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार 11 नवंबर को शुरू हो गया। इसकी शुरुआत रन फॉर झारखंड से की गई। रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर झारखंड को आरंभ कराया जिसका समापन सैनिक मार्केट पर हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी भागीदारी दी। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व मंत्री और रांची विधायक सीपी सिंह मौजूद रहे।
झारखण्ड निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने वाले हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर युवा झारखण्ड रजत पर्व का उत्सव मना रहा है। आज Run For Jharkhand से शुरू हुए इस उत्सव पर मीडिया बंधुओं से बातचीत।#JharkhandAt25#JharkhandInfiniteOpportunities#JharkhandSeJohar #AbuaSarkar pic.twitter.com/mzdcC6exz5
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 11, 2025
घाटशिला में उपचुनाव की वोटिंग से पहले बवाल, BJP और JMM ने एक दूसरे पर लगाया पैसा बांटने का आरोप
सुबह करीब 8 बजे रन फॉर झारखंड की शुरुआत हुई। मोरहाबादी स्टेडियम से एसएसपी आवास होते हुए रेडियम चौक के रास्ते शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक से सर्जना चौक व रतन पीपी होकर सैनिक मार्केट तक रन फॉर झारखंड हुआ। इस पूरे रूट पर सुबह 4.30 बजे से ही वाहनों की नो इंट्री शुरू हो गई थी।
वीर पूर्वजों के संघर्ष की बदौलत मिला हमें हक-अधिकार और यह झारखण्ड राज्य अपने निर्माण के 25 वर्ष धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पावन दिन 15 नवंबर को पूरा करने जा रहा है। आज इस अवसर पर रांची समेत राज्य भर में आयोजित Run for Jharkhand के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल… pic.twitter.com/tKM1hs7feB
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 11, 2025





