video: चांदी का बेड-सोफा और कुर्सियां, हाथी के दांत की छत…इस विधायक का घर देख इंटरनेट पर मचा बवाल !

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 31, 2025

Anirudh reddy silver bedroom

तेलंगानाः कांग्रेस के विधायक अनिरुद्ध रेड्डी का घर इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में धूम मचा रहा है । चांदी का बेड, सोफा और कुर्सियां तक चांदी की । जी हां फ़ानूस लगे हैं उसमें भी सोना जड़ा है। लकड़ी की छत में हाथी के दाँत के फूल उकेरे गए हैं । अनिरुद्ध रे़ड्ड़ी अपने इस घर को स्थानीय मीडिया के एक रिपोर्टर को तसल्ली से दिखा रहे हैं ।

अनिरुद्घ रेड्डी बेडरूम चांदी का है

जी हां तेलंगाना के जडचर्ला में कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध रेड्डी के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके घर की भव्यता को दिखाया गया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध रेड्डी ने YOYO यूट्यूब चैनल को अपने महलनुमा घर का दौरा कराया, और यह वीडियो सोमवार को चैनल पर अपलोड किया गया। तब से, इस इंटरव्यू के अंश सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर शेयर किए जा रहे हैं।

See also  रांची में टेन एक्स राइफल क्लब का विधिवत उद्घाटन किया गया

Screenshot 2025 01 31 at 7.07.45 PM

सोशल मीडिया में किए जा रहे इस पोस्ट में दावा किया गया कि अनिरुद्ध रेड्डी का घर सिर्फ एक घर नहीं बल्कि ‘सिल्वर पैलेस’ है, जहां डाइनिंग टेबल और कुर्सियों से लेकर बिस्तर तक सब कुछ चांदी से बना है।

anirudh reddy

उदयपुर से आई चांदी की कुर्सियां

जब हमने यूट्यूब पर इस पोस्ट को देखा तो अनिरुद्ध रेड्डी का आलिशान घर के अंदर की और तस्वीरें सामने आईं।  कांग्हरेस विधायक बता रहे हैं कि  चीज चांदी से बनी हुई है। और छत? यह शाही लुक देने वाली रोज़वुड से बनी है!” रेड्डी ने बताया कि ये चीजें उन्होंने उदयपुर से खरीदी हैं।

नेटिज़न्स इस अद्भुत ऐश्वर्य को देखकर चकित हैं। हालांकि, विपक्षी दलों के कई समर्थकों ने इस वीडियो की तुलना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आलीशान विला और लाखों रुपये के वॉर्डरोब से करते हुए व्यंग्यपूर्ण टिप्पणी की।

See also  रांची: मधुकम और रुगड़ीगढ़ा में बने शहरी गरीबों के फ्लैट पर अवैध कब्जे से हाईकोर्ट सख्त नाराज, एक सप्ताह के भीतर बेदखल करने का आदेश

anirudh reddy

अस्तबल में पंच कल्याणक घोड़ा

अनिरुद्ध रेड्ड़ी के अस्तबल में कई घोड़े भी हैं । इनमें एक पंचकल्याणक घोड़ा भी है जिसे बहुत लकी माना जाता है । काले घोड़े के माथे पर सफेद रंग का तिलक होता है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now