सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज, नेशनल हेराल्ड केस में आपराधिक साजिश रचने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 30, 2025

सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज, नेशनल हेराल्ड केस में आपराधिक साजिश रचने का आरोप

डेस्कः Congress पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज की गई है। नेशनल हेराल्ड केस में दोनों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने के आरोप में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज की है।इस FIR में राहुल और सोनिया के साथ छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है।

IAS विनय चौबे के साले और ससुर नही बता पाएं कहां से आएं बैंक खातों में करोड़ों रुपये, ACB फिर से करेगी पूछताछ
FIR के मुताबिक, आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी AJL (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने के लिए क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी यानी आपराधिक साजिश की गई। यह FIR 3 अक्टूबर को ईडी की शिकायत पर दर्ज हुई है। ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की थी. PMLA की धारा 66(2) के तहत ED किसी एजेंसी से अनुसूचित अपराध दर्ज करने को कह सकती है।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा, ST मोर्चा के अधिवेशन और जनजाति समाज के लोगों से होंगे रूबरू

Fact Check:विराट कोहली ने धोनी के बाइक पर की सवारी, ऋषभ पंत के साथ टेबल पर बैठकर एक साथ खाया खाना, जानिये सच्चाई
कौन-कौन आरोपी है..
FIR में आरोपी सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा (इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख) और तीन अन्य लोग हैं। साथ ही तीन कंपनियों में AJL, Young Indian,Dotex Merchandise Pvt Ltd का नाम शामिल है।
क्या आरोप है?
डोटेक्स कोलकाता की कथित शेल कंपनी बताई जाती है, जिसने Young Indian को ₹1 करोड़ दिए थे। आरोप है कि इस लेन-देन की मदद से Young Indian ने कांग्रेस को ₹50 लाख देकर करीब ₹2,000 करोड़ की संपत्ति वाली AJL पर नियंत्रण पा लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now