डेस्कः क्या उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा किसी भी दिन टूट सकती है? विधायक रामेश्वर महतो का सोशल पोस्ट सीधे तौर पर उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना माना जा रहा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा कर पार्टी नेतृत्व और नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। रामेश्वर महतो ने फेसबुक पोस्ट के जरिए किसी का नाम लिए बिना नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उनके पोस्ट से रालोमो में नाराजगी और टूट का खतरा बढ़ गया है।
बिहार में बैंक पदाधिकारी के घर EOU की रेड, पटना-गोपालगंज के 6 ठिकानों को खंगाला

विधायक ने पार्टी नेतृत्व व नीतियों पर उठाये सवाल
विधायक रामेश्वर महतो ने लिखा है कि राजनीति में सफलता केवल भाषणों से नहीं, बल्कि सच्ची नीयत और दृढ़ नीति से मिलती है। जब नेतृत्व की नीयत धुंधली हो जाए और नीतियां जनहित से अधिक स्वार्थ की दिशा में मुड़ने लगें, तब जनता को ज्यादा दिनों तक भ्रमित नहीं रखा जा सकता।विधायक ने आगे लिखा कि आज का नागरिक जागरूक है। वह हर कदम, हर निर्णय और हर इरादे को बारीकी से परखता है। रामेश्वर महतो के इस पोस्ट के बाद बिहार की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि पार्टी के अंदर टूट हो सकती है।
बिहार की महिला जज समेत 4 महिलाओं से की करोड़ों की ठगी, रॉ अधिकारी बनकर प्रेम जाल में फंसाया
मंत्री नहीं बनाए जाने से पार्टी से नाराज चल रहे विधायक
बता दें कि रामेश्वर महतो बिहार सरकार में मंत्री बनना चाहते थे। उनको उम्मीद थी कि आरएलएम की तरफ से मंत्री पद के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया जाएगा। लेकिन उनकी जगह उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया। जिसके बाद से वे पार्टी और नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। इसको लेकर पार्टी के अंदर खींचतान की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन विधायक के इस पोस्ट ने इन अटकलों को बल दे दिया है।




