बिहार में बैंक पदाधिकारी के घर EOU की रेड, पटना-गोपालगंज के 6 ठिकानों को खंगाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 12, 2025

बिहार में बैंक पदाधिकारी के घर EOU की रेड, पटना-गोपालगंज के 6 ठिकानों को खंगाला

पटनाः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई(EOU) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईओयू की टीम ने पटना और गोपालगंज में पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के घर पर छापेमारी की। जांच में इनके पास 60.68 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद आर्थिक अपराध थाना में कांड दर्ज कर कोर्ट से तलाशी का आदेश लिया गया।

बिहार के रोहतास में विजलेंस की कार्रवाई, घुसखोर डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार, घर छोड़कर भागे BEO
पेट्रोल पंप और राइस मिल को भी खंगाला
जानकारी के मुताबिक, भवेश कुमार सिंह के पटना और गोपालगंज के आवास, पैतृक घर, पेट्रोल पंप और राइस मिल सहित छह ठिकानों पर तलाशी जारी है। पहली छापेमारी पटना के रामजयपाल नगर स्थित किराये के फ्लैट में की गई, जहां ईओयू की टीम दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा खंगाल रही है।

See also  Jamshedpur Encroachment: जमशेदपुर में अवैध निर्माण वालों की खैर नहीं, अब होगी कड़ी कार्रवाई

बिहार की महिला जज समेत 4 महिलाओं से की करोड़ों की ठगी, रॉ अधिकारी बनकर प्रेम जाल में फंसाया
इन 6 ठिकानों पर हुई छापेमारी
जिन 6 ठिकानों पर छापेमारी की गई है, उसमें पटना के रामजयपाल नगर के अलावा जकरियापुर मोहल्ला में कृष्णा निकेतन स्कूल के पास गैस गोदाम गली, गोपालगंज जिले के पैतृक आवास, भावना पेट्रोलियम विशम्भरपुर, जय माता दी राईस मिल और एसपी वर्मा रोड स्थित पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक भी शामिल है। इन सभी ठिकानों को निशाने पर लिया गया है।

कप सिरप सिंडिकेट के खिलाफ ED की कार्रवाई, रांची सहित 25 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
तमाम कागजात खंगाल रही EOU की टीम
जानकारी के मुताबिक, सभी 6 ठिकानों पर ईओयू की टीम तमाम कागजात को खंगाल रही है। पेट्रोल पंप, राइस मिल और बैंक के कार्यालय से भी कागजात जुटाए जा रहे हैं। लेकिन, छापेमारी के दौरान क्या कुछ बरामद किये जाते हैं, इसके बारे में विस्तार रूप से जानकारी EOU की ओर से बाद में जारी की जाएगी। ईओयू की तरफ से हुई इस छापेमारी की वजह से कार्यालय में हड़कंप मचा रहा।

See also  पटना में भीषण गर्मी के बीच स्कूल बंद करने का आदेश, 6 से 8वीं तक का समय बदला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now