झारखंड से सभी अस्पतालों में कर्मियों और उपकरणों की कमी होगी दूर, स्वास्थ्य सचिव ने दिया निर्देश

health secretray

रांची: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचि  अजय कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में सभी सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षकों के साथ सदर अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन व्यवस्था पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने सभी को विभागीय संकल्प को पूरा करने का निर्देश दिया ।

सभी उपकरणों को दुरुस्त करने का निर्देश

अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि वह अस्पताल में कर्मियों की कमी को पूरी करें। अपर मुख्य सचिव ने सभी को सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सभी प्रकार के आवश्यक उपकरण एवं मशीनों का आकलन कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके लिए यदि राशि की आवश्यकता होगी तो विभाग से मांग की जा सकती है। उन्होंने विगत 6 माह के अंदर किए गए नवाचार प्रयोग, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत किए कार्य और क्लेम, आने वाले 3 महीने में प्रारंभ किए जाने वाली प्रक्रिया और विशेषज्ञ एवं अति विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल निर्माण की भी समीक्षा की।

विशेषज्ञों का पैनल बनेगा

सभी सिविल सर्जन को अति विशेषज्ञ/ विशेषज्ञों का पैनल निश्चित रूप से इस माह के अंत तक तैयार कर लेने का निर्देश दिया गया। राज्य योजना अंतर्गत मशीन के अधिष्ठापन की अद्यतन स्थिति का एवं उनके द्वारा प्रारंभ गए ऑपरेशन के संबंध में भी समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने सभी सदर अस्पताल में ओटी को आधुनिकतम ओटी में परिवर्तित करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य केंद्र और उपकेंद्र चमकेंगे

मुख्यमंत्री रखरखाव एवं संचालन योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की भी इस दौरान समीक्षा की गई एवं निर्देशित किया गया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उप केन्द्रों की मरम्मत एवं रंगाई पुताई निश्चित रूप से की जाए और किए हुए कार्य का फोटोग्राफ विभाग उपलब्ध कराया जाए। अपर मुख्य सचिव ने मेंटरिंग योजना के तहत जिले से संबंध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सीनियर रेजिडेंट को टीम से संबंध स्थापित कर विभिन्न प्रकार के क्लीनिकल प्रोसीजर प्रारंभ किए जाने के भी निर्देश दिए।

एंबुलेेंसों की होगी जांच

जिले के एम्बुलेंस व्यवस्था का भी आकलन किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा की एंबुलेंस की जल्द मरम्मत हो ताकि मरीजों को समस्या नहीं हो। इस बैठक में श्री ललित मोहन शुक्ला और श्री विद्यानंद शर्मा पंकज के साथ अधिकारी भी मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now