- Advertisement -

शार्ट सर्किट से लगी आग ने लिया विकराल रूप, एक ही परिवार के 4 लोगों की जलकर मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2024

बेगूसराय : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां आग ने अपना विकराल रूप दिखाते हुए पूरे परिवार को स्वाहा कर दिया है। शार्ट सर्किट से लगी आग ने कई घरों को आग के चपेट में ले लिया और फिर घर के अंदर सो रहे पूरे परिवार की आग में जलने से मौत हो गई। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत के वार्ड नंबर 8 की है। बताया जा रहा है कि बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गई। आग इतना विकराल रूप ले रखा था कि धीरे-धीरे आसपास के घरों में भी आग लग गया। आग लगते ही उसे जगह भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन आग इतना विकराल रूप ले रखा था कि सारा सामान और घर धू धू कर जलने लगा। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। वहीं मिली जानकारी अनुसार इस आग लगी में घर में सोए चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के दो बच्चे समेत चार लोग जिंदा जलने से मर गया है। जिसमें दो बच्चे का शव को बरामद कर लिया गया है। और दो का शव तलाश करने में जुटे हुए हैं।फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

See also  लॉरेंस बिश्नोई से संबंधों की जांच के बीच गैंगस्टर अमन साहू को सरायकेला से रायपुर लेकर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने भी बताया है कि मृतक नीरज कुमार और पत्नी कविता देवी पुत्र लव और कुश सब एक ही साथ सोए हुए थे, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गया लोग कुछ समझ पाते तब तक मैं आग इतना विकराल रूप ले रखा था कि घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वहीं इस आग लगी में एक ही परिवार के चारों लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं बिजली विभाग के प्रति आक्रोश भी जताया जा रहा है। एक साथ चार लोगों की जलकर मौत को लेकर गांव में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आग कैसे लगी है ! शार्ट सर्किट से आग लगी है तो आग कैसे लगी है या किसी अन्य आसामाजिक तत्वों के द्वारा यह घटना को अंजाम दिया गया है।

See also  मुर्गा बनाया, छेड़खानी और फिर की मारपीट, उत्तराखंड के बागेश्वर में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now