शीतलहर की वजह से झारखंड में स्कूलों के संचालन समय में बदलाव, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रांची : राज्य में चल रहे शीतलहर की वजह से झारखंड में स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को नये समय सारिणी लागू करने के निर्देश दिये है।

latter 2
राज्य में 19 जनवरी से 15 जनवरी तक क्लास केजी से क्लास 5वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से 2 बजे तक ही खुले रहेंगे। क्लास 6 से क्लास 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान सभी सरकारी स्कूलों में मध्यान भोजन की व्यवस्था लागू रहेगी। शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने तत्काल प्रभाव से ये लागू करने का आदेश दिया है।

वही कोडरमा उपायुक्त ने आदेश जारी कर कहा है कि में शीतलहर  के प्रभाव को देखते हुए जिले के सभी सरकारी / गैर सरकारी प्रारम्भिक विद्यालयों में कक्षा 01 से 05 तक की शैक्षणिक कार्य 19.01.2024 से 20.01.2024 तक कुल 02 दिनों तक स्थगित रहेंगे।

- Advertisement -
LD-advertisement
Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now