मशहूर हेयर स्टाइलिस जावेद हबीब विवाद में फंसे, अब तक 20 FIR दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 7, 2025

मशहूर हेयर स्टाइलिस जावेद हबीब विवाद में फंसे, अब तक 20 FIR दर्ज

डेस्कः देश के मशहूर हेयर स्टाइलिस जावेद हबीब की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जावेद हबीब को लेकर ताजा विवाद ठगी के मामले को लेकर आया है। जावेद हबीब और उनके बेटे अनस हबीब पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगा है।संभल पुलिस ने जावेद हबीब, उनके बेटे अनस हबीब और  सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ अब तक 20 FIR दर्ज कर ली हैं। आरोप है कि इन लोगों ने 100 से ज्यादा निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की। पुलिस की टीमें अब दिल्ली और मुंबई स्थित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी में हैं, जबकि परिवार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो चुका है।

चलती कार में खुलेआम लिपलॉक करते Couple का Video Viral, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
ठगी की स्टाइलिश स्कीम
पुलिस जांच के मुताबिक, यह पूरा मामला दो साल पुराना है। साल 2023 में संभल के सरायतरीन इलाके में स्थित रॉयल पैलेस वेंकट हॉल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह आयोजन FLC (Follicile Global Company) के नाम से किया गया था। मंच पर खुद जावेद हबीब और उनके बेटे अनस हबीब मौजूद थे। कार्यक्रम में पहुंचे करीब 150 लोगों को जावेद हबीब ने भरोसा दिलाया कि अगर वे उनकी FLC कंपनी में निवेश करेंगे, तो उन्हें 50 से 75 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा। मुनाफे की चमकती तस्वीरें, विदेशी निवेश और सफलता की गारंटी जैसे वादे सुनकर कई लोग उनके झांसे में आ गए। 100 से ज्यादा लोगों ने 5 से 7 लाख रुपये तक की रकम FLC कंपनी में जमा कर दी। निवेश बाइनेंस कॉइन और बिटकॉइन के नाम पर कराया गया, लेकिन कुछ ही महीनों में कंपनी का पता तक नहीं चला।

See also  यूनिवर्सिटी कैंपस में कपड़े उतारकर खड़े हो गया छात्र,सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

महिला प्रोफेसर के प्यार में पागल हुआ छात्र, संबंध बनाने की डिमांड, नहीं मानने पर एसिड अटैक की धमकी
निवेशकों के लाखों डूबे, कंपनी का शटर डाउन
एक साल बीत गया, लेकिन निवेशकों को कोई मुनाफा नहीं मिला। लोग बार-बार कंपनी दफ्तर और हबीब सैलून के चक्कर लगाने लगे। आरोप है कि जब निवेशकों ने रकम वापस मांगी, तो कंपनी के स्थानीय प्रभारी सैफुल्लाह ने उन्हें टालना शुरू कर दिया। थोड़े ही दिनों में कंपनी का शटर डाउन कर दिया गया, और जावेद हबीब अपने परिवार के साथ फरार हो गए। उनके नाम पर संभल में जो दफ्तर था, वहां अब ताला लटका है।

CJI पर जूता फेंकने वाले राकेश किशोर को कोई मलाल नहीं, बताया कैसे जुटाई इतनी हिम्मत
पहली FIR से खुली परतें, अब 19 नए मुकदमे दर्ज
शुरुआत में कुछ पीड़ितों ने रायसत्ती थाने में मामला दर्ज कराया। हिलाल, रेहान, अमान, माजिद हुसैन और मोहम्मद नईम नाम के निवेशकों ने एफआईआर में कहा कि जावेद हबीब ने ग्लोबल हेयर इंडस्ट्री का चेहरा बदलने का सपना दिखाकर उन्हें लाखों का चूना लगाया। पहली शिकायत के बाद एसपी के.के. बिश्नोई खुद रायसत्ती थाने पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि उनकी रकम लौटवाने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और सामने आया कि ठगी के कम से कम 100 से ज्यादा पीड़ित हैं। तहरीरें बढ़ीं, और 19 नए मुकदमे दर्ज कर लिए गए। अब तक जावेद हबीब, उनके बेटे अनस हबीब, पत्नी और कंपनी हेड सैफुल्लाह पर कुल 20 केस दर्ज हो चुके हैं।

See also  रांची में मां-बेटा मिलकर बेचते थे ब्राउन शुगर, पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now