शर्मनाक! मां के साथ घूमने गई थी हिमाचल, रात में कमरे में घुस गया होटल मालिक और फिर…

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

हिमाचलः मां और चचेरी बहन के साथ हिमाचल घूमने गई दून की एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। किशोरी की मां ने हिमाचल में पुलिस में शिकायत का प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई न होने पर दून आकर बाल आयोग अध्यक्ष से शिकायत की। बाल आयोग अध्यक्ष के हस्तक्षेप पर डालनवाला पुलिस ने दून में इस घटना की जीरो एफआईआर दर्ज की है।

बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दून निवासी एक परिवार ने हिमाचल घूमने का प्लान बनाया था। किसी वजह से परिवार के पुरुष मुखिया इस ट्रिप पर नहीं जा सके। लेकिन महिला अपनी नाबालिग बेटी और भतीजी के साथ इस ट्रिप पर गई। हिमाचल में जिस होटल में उन्होंने कमरा लिया, वहां पर रात के समय मास्टर की से होटल मालिक उनके कमरे में जबरन घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। मां-बेटी के शोर मचाने पर होटल मालिक वहां से भाग गया और अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया।

भाजपा को मिल सकती है पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष, रेस में हैं ये 3 नाम

घटना के बाद मां-बेटी बेहद डर गए। उन्होंने हिमाचल पुलिस से संपर्क कर शिकायत का प्रयास किया। लेकिन सम्बंधित थाने की पुलिस के रवैये से वह संतुष्ट नहीं हुए। लिहाजा उन्होंने दून लौटने का फैसला किया। दून आकर उन्होंने बाल आयोग अध्यक्ष डॉ.गीता खन्ना को पूरा वाकया बताया और मदद की गुहार की। डॉ. गीता खन्ना ने डालनवाला पुलिस से जीरो एफआईआर दर्ज करने को कहा। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है।

बिहार विधाससभा का चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ना चाहते है ओवैसी, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने लिखी लालू यादव को चिट्ठी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now