- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

कराची की सड़कों पर शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ उगल रहे हैं आग ! पीएम मोदी पर भी दिए आपत्तिजनक बयान

shahid afridi

डेस्कः भारत की सेना रावलपिंडी और पाकिस्तान के दूसरे एयरबेस की गड्डों की गहराई दिखा कर हमले की ताकत बता रहे हैं तो दूसरी ओर वहां के क्रिकेटर भारत के खिलाफ आग उगल रहे हैं। आग उगलने वाले कोई और नहीं बल्कि अक्सर भारत के टीवी शो और दूसरे कार्यक्रमों में नजर आने वाले शाहिद अफरीदी की हरकतें देख सोशल मीडिया पर उनकी थू-थू हो रही है। कराची में उन्होंने बड़ी रैली निकाल दावा किया कि भारत के हमलों को किस तरह पाकिस्तान ने नाकाम कर दिया।

 

भारत के खिलाफ अफरिदी का जहर

पाकिस्तान की जनता को शाहिद अफरीदी घूम-घूम कर ये बताने में लगे हैं कि उनके एयरबेस और दूसरे आतंकी ठिकानों पर जो हमले हुए हैं वे सिर्फ सोशल मीडिया की अफवाह है और भारत को इस युद्घ में हार मिली है। शाहिद अफरीदी ये कहते हुए नजर आए कि भारत अगर एक भी आम नागरिक की मौत दिखा दें तो वे मान जाएंगे । उन्होंने ये भी दावा किया कि पाकिस्तान की फौज के पास जो तकनीक थी उसका भारत को अंदाजा नहीं था । 

See also  रोहित शर्मा की कप्तानी में विराट कोहली की वापसी; AUS दौरे के लिए ऐसी होगी भारतीय टीम!

रावलपिंडी क्रिेकेट स्टेडिम का हाल

पीएम मोदी के खिलाफ भी दिया बयान

शाहिद अफरिदी  ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भी जगर उगला । माना जा रहा है कि शाहिद अफरिदी को रावलपिंडी में हुए भारतीय हमले का दर्द जिसकी वजह से वहां क्रिकेट स्टेडियम बुरी तरह बर्बाद हो चुका है। ड्रोन अटैक में कुछ लोगों की मौत की भी खबर है  । शाहिद अफरिदी भारत के खिलाफ पहले भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं चाहे वो आरती को लेकर ही क्यों ना हो। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now