शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, हीना शहाब की घोषणा के बाद सीटिंग RJD विधायक के टिकट पर संकट

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा लड़ेगा विधानसभा का चुनाव, हीना शहाब के घोषणा के बाद सीटिंग RJD विधायक के टिकट पर संकट

पटनाः सीवान के सांसद रहे और पूर्व बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की राजनीति विरासत उनके बेटे ओसामा शहाब संभालने की तैयारी कर रहे है। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में ओसामा ताल ठोकने की तैयारी कर रहे है। रविवार को शहाबुद्दीन की पत्नी और ओसामा की मां हीना शहाब ने इसकी घोषणा कर दी।

तमिलनाडू के स्टालिन सरकार से मंत्री सेंथिल बालाजी और पोनमुडी ने दिया इस्तीफा, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने की दी थी धमकी
धनौती गांव में हुए मिलन समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए हीना शहाब ने कहा कि उनके बेटे ओसामा शहाब रघुनाथपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते है। हिना शहाब ने स्पष्ट किया कि रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र न केवल उनका अपना पारंपरिक क्षेत्र है, बल्कि वहां से उनका और उनके परिवार का वर्षों पुराना राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव भी रहा है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने हमेशा उन्हें समर्थन और स्नेह दिया है, और अब समय आ गया है कि अगली पीढ़ी, यानी ओसामा शहाब, इस परंपरा को आगे बढ़ाए।

अलीगढ़ में सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर करणी सेना ने किया अटैक, बाल-बाल बचे

सीवान से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी हीना शहाब को अब अपने बेटे के राजनीतिक भविष्य की चिंता सता रही है। कुछ महीनों पहले ही हीना शहाब और ओसामा ने आरजेडी में घर वापसी की है। रघुनाथपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर दिये गये बयान के बाद दो बार से विधायक हरिशंकर यादव के टिकट पर अब संकट मंडराने लगा है। हीना शहाब के घोषणा करने के बाद अब हरिशंकर यादव संकट में पड़ गये है। अगर लालू यादव अपने पुराने सहयोगी शहाबुद्दीन के बेटे को विधानसभा चुनाव का टिकट देते है तो हरिशंकर यादव की राजनीति संकट में पड़ जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now