Rourkela Steel Plant में गैंस रिसाव, 9 कर्मचारी हुए बीमार, जांच कमेटी का किया गया गठन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2024

Rourkela Steel Plant में गैंस रिसाव, 9 कर्मचारी हुए बीमार, जांच कमेटी का किया गया गठन

राउकेला: सोमवार को राउकेला स्टील प्लांट के ब्लास्ट फार्नेस-5 में मरम्मत के दौरान गैस रिसाव होने से नौ कर्मचारियों की तबियत बिगड़ गई। आरएसपी के तीन स्थायी और छह ठेला कर्मी समेत 9 लोग बीमार हो गए। सभी को इस्पात जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरएसपी के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एक जुलाई 2024 को ओडिशा के राउरकेला इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-5 के यू-सील से सटे क्लेरिफायर क्षेत्र के पास मरम्मत का काम चल रहा था। सुबह करीब 10.40 बजे उस क्षेत्र में काम कर रहे नौ लोग असहज महसूस करने लगे. उनकी तबीयत बिगड़ गयी।

आप हिंदू हो ही नहीं, राहुल ने लोकसभा में भगवान शिव के साथ अन्य धर्म का पोस्टर लहराया, पीएम मोदी और शाह सदन में भड़क गए
आरएसपी में दुर्घटना की सूचना पर प्रभारी निदेशक अतनु भौमिक ने इस्पात जनरल अस्पताल का दौरा किया।उन्होंने इलाजरत कर्मचारियों से मुलाकात की।भौमिक ने कहा कि मैंने सभी से मुलाकात की है और उनकी स्थित ठीक है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक तीन सदस्यीय समिति गठित की गयी है।

See also  रेलवे के खंडहर में मिली लड़की की सिर कुचली लाश, हाथ बंधे होने से रेप की आशंका-जांच जारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now