गिरिडीह में सेक्स रैकेट का खुलासा, दरवाजा तोड़कर फ्लैट में घुसी पुलिस, कई हिरासत में, आपत्तिजनक सामाना बरामद

गिरिडीहः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित आशीर्वाद रिसॉर्ट के पास एक घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। मुफस्सिल पुलिस ने दो महिलाओं व दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट के संदेश के आधार पर पुलिस ने यहां कार्रवाई की।मौके से पुलिस ने कई तरह की दवाइयां और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

mahila giraftar giridih

झारखंड में पुलिस-प्रशासनिक सेवा के 108 अधिकारियों को 2 महीने से पोस्टिंग का इंतजार, बिना काम के ही हो रहा वेतन भुगतान
जानकारी के अनुसार जिस मकान में ये लोग रह रही थीं वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेदा निवासी टेकलाल मंडल का है। घर में कुल तीन फ्लैट हैं, जिनमें से दो में परिवार रहता है। जानकारी के अनुसार ये लोग करीब एक महीने से वहां रह रहे थे।स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपियों के आने के बाद घर में लगातार पुरुषों का आना-जाना हो रहा था। जब पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पूछी, तो घर में रहने वाला युवक खुद को ड्राइवर बताता था।

ladies arrest giridih

रांची में सोमवार शाम से देर रात तक हुई झमाझम वर्षा, बुधवार को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार
सोमवार की शाम जब दो पुरुष कमरे में आए और एक व्यक्ति कमरे से चोरी-छिपे बाहर निकल रहा था, तब पड़ोसियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे।पड़ोसियों ने तुरंत मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पहुंची और महिला पुलिस की टीम के आने के बाद दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।

mahila aapatijanak haalat

धनबाद स्टेशन पर 41 लाख कैश के साथ दो यात्री पकड़े गए, दोनों बिहार के रहने वाले
काफी मशक्कत के बाद एक आरोपी ने दरवाजा खोला, जिसके बाद पुलिस ने अंदर जाकर तलाशी ली और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now