रांची में सोमवार शाम से देर रात तक हुई झमाझम वर्षा, बुधवार को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2025

झारखंड में 7 जून तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

रांचीः उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब वाला क्षेत्र बन रहा है। 24 घंटे के अंदर में इसके और सक्रिय होने तथा इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के संकेत मिले है। इस स्थिति में 23 सितंबर को कोल्हान में वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है, जबकि 24 सितंबर को रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येला अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी ने उपायुक्त को सौंपा इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव पर टली वोटिंग
वहीं सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश का दौर राजधानी रांची में थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक रुक-रुक कर रांची में बारिश हो रही है। शनिवार शाम आठ बजे से बारिश देर रात तक होती रही। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद के पुटकी में 80.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं डीवीएस में 75 मिमी बारिश दर्ज हुई। कई जिलों में बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। पाकुड़ जिले का अधिकतम तापमान बारिश नहीं होने से 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान लातेहार जिला का 21 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 1.9 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है।

See also  ट्रंप ने कर ली है परमाणु युद्ध की तैयारी, पुतिन भी तैयार; अमेरिका-रूस में क्यों आई जंग जैसी नौबत

Bihar Chunav: नवंबर में हो सकते हैं बिहार विधानसभा चुनाव, दो चरणों में कराने की योजना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 25 सितंबर को पूरे राज्य में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में फिर से निम्न दवाब वाला क्षेत्र बनने के आसार है। इसकी दिशा दक्षिण ओडिशा से उत्तर आंध्रप्रदेश की ओर है। 26 सितंबर से झारखंड पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now