रांची समेत झारखंड के कई जिलों में ठंड और कोहरे का प्रकोप, दिन में छाये रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची समेत झारखंड के कई जिलों में ठंड और कोहरे का प्रकोप, दिन में छाये रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांचीः पश्चिमी विक्षोभ और हिमालय से बंगाल की खाड़ी तक चल रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव झारखंड के मौसम पर पड़ा है। राजधानी रांची और उसके आसपास के जिलों में रविवार को कोहरा का असर देखने को मिला। पूरे राज्य में सबसे कम 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान कांके में रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत 15 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। घने कोहरे के कारण इन जिलों में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक रहने की संभावना है। रविवार को दिन में आकाश में बादल छाये रहेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नये साल के मौके पर रांची भ्रमण पर निकले, धुर्वा डैम क्षेत्र को पर्यटन नक्शे पर प्रमुख आकर्षण बनाने का दिया निर्देश
मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में कोहरा और ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा। आकाश में बादल छाये रहने और मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। सोमवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी और सुबह-शाम में कनकनी व शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।

हजारीबाग के महिला थाना परिसर में नर्स ने खाया जहर, न्याय न मिलने से मानसिक रूप से टूटी थी युवती
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 5, 6 और 7 जनवरी को तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में ठंड बढ़ने के आसार लगातार बढ़ रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now