घर में भाभी को अकेला देख देवर की बिगड़ी नीयत, विरोध पर तेजाब दिखाकर बोला- मुंह बंद रखना वरना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

यूपीः बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी भाभी से दुष्कर्म की कोशिश की। चीख सुनकर जब सास, ससुर व जेठ पहुंचे तो उन्होंने महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व अन्य तीन के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे सूटकेस में भरने धमकी दी है।

नहीं पसंद थी पति की दाढ़ी तो मेरठ की अर्शी भाग गई देवर के साथ! अब मांग रही 5 लाख की फिरौती

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पति बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है। आरोप है कि 25 अप्रैल को समय करीब पूर्वाह्न 11.30 बजे देवर ने पति न होने का फायदा उठाते हुए उसके कमरे में घुसकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। देवर की हरकत पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसका जेठ आ गया और बाल पकड़ कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इसी दौरान सास व ससुर आ गए।

See also  ट्रेन में कपल ने सारी हदें की पार, खुलेआम की अश्लील हरकत, लोग बोले- कुछ तो शर्म करो

पीड़ित ने बताया कि सभी ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से उसे मारा-पीटा, जिससे उसको गंभीर चोटें भी आई हैं। देवर ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और तेजाब की बोतल लाकर ऊपर डालने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, जिन्होंने जान बचाई। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो तुझे सूटकेस में भरकर नदी में फेंक देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

Mary Kom Divorce: मैरी कॉम ने पति से तलाक की पुष्टि की, अफेयर की अफवाहों को नकारा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now