पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सलियों के पांच बंकर को किया ध्वस्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 10, 2025

चाईबासाः प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को 10 अप्रैल को बड़ी कामयाबी मिली। जराईकेला थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र कुलपाबुरू के आस-पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के पांच बंकर को ध्वस्त कर दिया।

WhatsApp Image 2025 04 10 at 16.43.17 9d6da65f

अमित शाह के नाम नक्सलियों की खुली चिट्ठी! पढ़कर सारंडा के लोग लगेंगे झूमने!
नक्सलियों के खिलाफ 4 अप्रैल 2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में चलाया जा रहा है। सारंडा जंगल क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल सिंह, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। जिसके चलते चाईबासा पुलिस, कोबरा झारखंड, जगुआर और सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

See also  ‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्ला कर विमान को बम से उड़ाने की धमकी,भारतीय यात्री ने आसमान में किया खूब ड्रामा- VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now