- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पटना में 8वीं तक के स्कूल बंद, DM ने ठंड को लेकर जारी किया निर्देश

रांची में शीतलहर को लेकर छठीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद, 7वीं से 12वीं तक के लिए उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

पटनाः राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंड को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन ने आठ दिसंबर तक निजी और सरकारी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

WhatsApp Image 2026 01 03 at 8.12.39 PM

बिहार में ठंड और कोहरे से राहत नहीं, मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर जारी किया अलर्ट
पटना डीएम ने आठवीं क्लास के बाद हो रही कक्षाओं को सुबह साढ़े दस से दोपहर 3.30 बजे तक संचालित करने का निर्देश जारी किया है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में अभी शीतलहर का दौड़ चल रहा है। सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज समेत अन्य भागों में बहुत घना कोहरा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री वृद्धि संभव है।

बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में फंसे मंत्री के पति, गिरिधारी लाल के खिलाफ मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर
राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस सहरसा के अगवानपुर में दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाल्मीकि नगर, फारबिसंगज एवं मुंगेर को छोड़ कर पटना सहित अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

See also  अपनी कार से बाहर निकल रहे है तो हो जाए सावधान! दिल्ली-NCR में रहने वाले परिवार के साथ बदमाशों ने कुछ ऐसा किया जो आपके होश उड़ा देंगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now