स्कूल के महिला वाशरूम में लगाया कैमरा, रिकॉर्ड कर प्रिंसिपल देखता था VIDEO; सस्पेंड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 4, 2025

sex video

छत्तीसगढ़: राज्य के एक स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत उजागर हुई है। स्कूल के महिला वाशरूम में रिकॉर्डिंग मोड मोबाइल को रखता था। प्रिंसिपल मोबाइल में चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाता था। वाशरूम में रिकार्डिंग मोड में मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया। महिला टीचर्स ने इस पूरे मामले की शिकायत तिल्दा नेवरा थाने में दर्ज कराई है।

​महिला टीचर्स की शिकायत पर शिक्षक भूपेंद्र कुमार साहू पर एफआईआर दर्ज हुई। इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले प्रभारी प्रिंसिपल और संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक ने यह आदेश जारी किया है। पुलिस से मिली जानकारी यह पूरा मामला रायपुर के तिल्दा के समीपस्थ ग्राम बिलाड़ी के मिडिल स्कूल का है।

’24 घंटे के अंदर मार डालूंगा’, झारखंड के मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी

See also  प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते पकड़ी गई बहू, भांडा फूटने पर सास की कर दी हत्या

प्रिंसिपल ही वाशरुम में रिकार्डिंग मोड में मोबाइल रखता था। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद वह उसे लैपटॉप में ट्रांसफर करके देखता था। पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है। पुलिस थाने में जांच के बाद एफआईआर दर्ज किया गया है। मोबाइल में कुछ डेटा है कुछ डिलीट हो गए हैं। मोबाइल को साइबर सेल में जांच के लिए भेजा गया है।

शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को किया सस्पेंड

स्कूल की एक शिक्षिका ने वॉशरूम में मोबाइल देखा और उसकी जांच की गई तब पता चला कि वह रिकॉर्डिंग मोड में था। इस पूरी घटना की जानकारी दूसरी शिक्षिकाओं को देने के साथ परिवार और स्कूल स्टाफ को दी गई। स्कूल की शिक्षिकाएं तिल्दा-नेवरा थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह शर्मनाक हरकत स्कूल का संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू ही कर रहा था। भपेंद्र स्कूल का प्रिंसिपल भी है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक राकेश कुमार पांडेय ने आरोपी प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है।

See also  ‘फिजिकल रिलेशन बना लो, तुम्हें iPhone दूंगा.’ SBI के सर्विस मैनेजर ने महिलाकर्मी पर डाला हाथ, गंदी हरकत VIDEO में कैद

शर्मनाक! मां के साथ घूमने गई थी हिमाचल, रात में कमरे में घुस गया होटल मालिक और फिर…

दो महीने से वीडियो बना रहा था प्रिंसिपल

आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह पिछले दो महीनों से महिला वॉशरूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो रिकॉर्डिंग करता था और बाद में वीडियो को दूसरे मोबाइल और लैपटॉप में ट्रांसफर करके देखता था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मोबाइल को सायबर सेल भेज दिया गया है, ताकि तकनीकी जांच से और जानकारी मिल सके। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों काफी गुस्सा है।

भाजपा को मिल सकती है पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष, रेस में हैं ये 3 नाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now