रोहतासः सासाराम में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी (CO) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शहर के मोरसाराय इलाके में स्थित किराए के आवास पर की गई।निगरानी टीम के अनुसार, CO आकाश कुमार रौनियार को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया।यह रकम कथित तौर पर एक राजस्व कार्य के बदले मांगी गई थी। टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया और मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया।बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम CO अपने निजी सहायक सोनू कुमार के माध्यम से ले रहे थे।
सासाराम सीओ और उनके पीए को निगरानी विभाग की टीम ने लाखों रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
#bihar pic.twitter.com/9oa8DAhheK— Live Dainik (@Live_Dainik) May 22, 2026
अपने ही विभाग के राजस्व कर्मचारी से घुस ले रहे थे CO
सासाराम में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी (CO) आकाश कुमार रौनियार को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि CO साहब अपने ही विभाग के राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार से घूस ले रहे थे। मामला एक विवादित जमीन के परिमार्जन से जुड़ा हुआ था, जिसके निपटारे को लेकर यह डील चल रही थी। जानकारी के मुताबिक निगरानी विभाग को पहले से शिकायत मिली थी कि जमीन से जुड़े मामले में मोटी रकम की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और सासाराम के मोड़ सराय स्थित CO के आवास पर छापेमारी की। इसी दौरान तीन लाख रुपये लेते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया गया।


