रांची: इस वक्त की बड़ी खबर प्रशासनिक गलियारे से आ रही है जहां सरायकेला-खरसावां के एसपी मनीष टोप्पो का तबादला कर दिया है। उनकी जगह पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर मुकेश कुमार लुनायत को सरायकेला- खरसावां को नया एसपी बनाया गया है। मनीष टोप्पो को मुख्यालय में योगदान देने के का निर्देश दिया गया है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।




