- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

सांसद पत्नी का सुरक्षा अधिकारी बनाया गया सिपाही पति को, SP ने बना दिया PSO

सांसद पत्नी का सुरक्षा अधिकारी बनाया गया सिपाही पति को, SP ने बना दिया PSO

डेस्क: राजस्थान की सबसे कम उम्र की सांसद संजना जाटव के साथ एक और दिलचस्प वाकया हो गया है। कांग्रेस सांसद संजना जाटव के सुरक्षा अधिकारी के रूप में उनके पति कप्तान सिंह को तैनात किया गया है।

भगवामय हुईं बांग्लादेश की सड़कें, हिंदुओं ने खोला नई सरकार के खिलाफ मोर्चा
भरतपुर से कांग्रेस विधायक संजना जाटव एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार इसकी वजह उनकी पति कप्तान सिंह बने है जिनको अरवल एसपी ने उनका पीएसओ नियुक्त कर दिया है। संजना ने करीब तीन हफ्ते पहले अपने पति कप्तान सिंह को अपना पीएसओ बनाने की सिफारिश की थी। इस अनुरोध के बाद अरवल एसपी आनंद ने आदेश जारी कर दिया। संजना के पति कप्तान सिंह राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेंबल के पद पर कार्यरत है और अब वो भरतपुर संसदीय क्षेत्र में संजना के सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगी।

Manan Vidya School के चार छात्र हॉस्टल से भागे, गया के रहने वाले एक छात्र की डूबने से मौत
इस मामले पर सांसद संजना जाटव का कहना है कि उनके पति ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अच्छी बात ये है कि अब वो ड्यूटी के दौरान भी साथ रहेंगे। उन्होने कहा कि सांसद बनने के बाद उनके लिए कुछ भी नहीं बदला है, व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है, हां उनकी व्यस्तता और काम जरूर बढ़ गया है। सुरक्षा अधिकारी के रूप में उनके पति साथ रहेंगे तो वो सहज महसूस करेंगी।

See also  पटना में बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, रमाकांत यादव को अपराधियों ने छाती में मारी गोली

झारखंड में एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला, राज्यपाल और सीएम के सचिव बदले
संजना की शादी 18 साल की उम्र में 2016 में कप्तान सिंह से हुई थी। संजना के ससुर राजनीति में है इसलिए उनके लिए राजनीति में आना आसान हो गया। वार्ड का चुनाव जीतने के बाद 2013 में कठूमर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन 409 वोट के अंतर से हार हो गई थी। कांग्रेस ने उनपर भरोसा बनाये रखा और भरतपुर लोकसभा सीट से केवल 26 की उम्र में वो सांसद बन गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now