Bihar Daroga Mains Exam cancelled: 27 मई को हुई दरोगा की परीक्षा को किया गया रद्द, बिहार में छात्र कर रहे थे आंदोलन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2026

Bihar Daroga Mains Exam cancelled: 27 मई को हुई दरोगा की परीक्षा को किया गया रद्द, बिहार में छात्र कर रहे थे आंदोलन

पटनाः बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 27 मई 2026 को आयोजित दरोगा मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के गंभीर आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों के जारी आंदोलन के बीच यह फैसला आया है। BPSSC ने दरोगा मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की थी। अब जल्द ही परीक्षा की नई तिथि की घोषणा की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं को ही देखें।

भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील
आयोग ने अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया या दूसरे माध्यमों से फैल रही भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने को कहा है। आयोग के मुताबिक असामाजिक तत्वों की ओर से किसी भी माध्यम से फैलाई जा रही गलत सूचना पर ध्यान नहीं दें। आयोग ने अभ्यर्थियों से दलालों से भी सावधान रहने की अपील की है। किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।

See also  पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का करीबी दिनेश अग्रवाल गिरफ्तार, रिम्स में मंत्री ने दिलाया था 'खास' कमरा, विनय चौबे का करीबी भी अरेस्ट

अभ्यर्थियों को अब नई तारीख का इंतजार
मुख्य लिखित परीक्षा रद्द होने के बाद अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि का इंतजार करना होगा। आयोग की ओर से नई तारीख जारी होने के बाद ही परीक्षा का अगला कार्यक्रम स्पष्ट होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now