रांचीः Beechcraft C90 के जिस विमान में लातेहार के मरीज संजय कुमार सवार थे उनकी मौत अपने घर से महज तीस किलोमीटर दूर हुई । 16 फरवरी को पेट्रोल से जलने के बाद रांची में इलाज करा रहे संजय कुमार के साथ ऐसा दुर्योग हुआ कि जिंदगी के आखिरी सांस उन्होेंने अपनी गांव के पास ही ली । विमान का हादसा जिस जगह हुआ वहां से उनका गांव चंदवा महज आधे घंटे की दूरी पर है ।

Redbird Airways Pvt Ltd का था विमान
Beechcraft C90 जिसे Redbird Airways Pvt Ltd उड़ा रही थी ने शाम के करीब साढ़े पांच बजे उड़ान भरी थी । एयर एंबुलेंस को रात साढ़े आठ बजे दिल्ली पहुंचना था लेकिन चतरा के आस-पास पहुंचते ही विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक सिग्नल से टूट गया, थोड़ी ही देर में सिमरिया के गांव से खबर जंगल की आग की तरह फैली की आसमान से विमान गिरा है । विमान बुरी तरह क्रैश हुआ था । उसके डैने और इंजन दूर-दूर बिखरे दिख रहे थे ।

सिमरिया में क्रैश हुआ हुआ एयर एंबुलेंस
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करम टांड़ के घने जंगल में ये हादसा हुआ । एयर एंबुलेंस की गिरने की आवाज से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे और पुलिस को खबर दी गई । स्थानीय प्रशासन भी हादसे की जगह पहुंचा और राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया ।

लातेहार के चंदवा के थे संजय कु्मार और अर्चना
विमान में सवार संजय कुमार और उनकी पत्नी अर्चना देवी चंदवा के ही रहने वाले थे जो कि घटनास्थल से करीब आधे घंटे की दूरी पर है। संजय कुमार 16 फरवरी को बुरी तरह झुलस गए थे जिसकी वजह से उन्हें रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था । 23 फरवरी को उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस बुक किया गया लेकिन परिजनों का इस बात का जरा भी इल्म नहीं था कि विमान क्रैश हो जाएगा और उनकी ही सरजमीं पर ये हादसा होगा ।

रांची सदर अस्पताल में काम करते थे डॉक्टर विकास
इस विमान में चतरा के डॉक्टर विकास कुमार भी सवार थे जो रांची के सदर अस्पताल में एनेस्थेटिक के तौर पर काम करते थे । जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में कार्यरत हैं. उनका दो साल का पुत्र है ।
कैसा है Beechcraft C90 विमान ?
Beechcraft C90 अमेरिका की कंपनी Beechcraft द्वारा निर्मित एक ट्विन-टर्बोप्रॉप बिजनेस विमान है। यह प्रसिद्ध Beechcraft King Airसीरीज़ का हिस्सा है और दुनिया के सबसे भरोसेमंद बिजनेस विमानों में गिना जाता है। विमान में इंजन: 2 × Pratt & Whitney PT6A टर्बोप्रॉप लगा है। अधिकतम क्रूज़ स्पीड: लगभग 450–500 किमी/घंटा है । विमान का रेंज लगभग 2,400 किमी है और अधिकतम ऊंचाई 30,000 फीट के आसपास पहुंच सकता है । विमान में पायलट के अलावा 6–8 यात्री बैठ सकते हैं ।




