रांची से दिल्ली जाने वाला एयर एंबुलेंस सिमरिया में क्रैश, खराब मौसम की वजह से सर्च में परेशानी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 23, 2026

रांची से दिल्ली जाने वाला एयर एंबुलेंस सिमरिया में क्रैश, खराब मौसम की वजह से सर्च में परेशानी

रांचीः राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरा एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया है । विमान लातेहार के मरीज संजय कुमार को लेकर उड़ा था और चतरा में सिमरिया के पास क्रैश कर गया । विमान में सात लोग सवार थे जिनमें दो पायलट और एक मरीज संजय कुमार और उनके दो रिश्तेदार शामिल थे । विमान में एक डॉक्टर और एक पारामेडिक स्टाफ भी सवार था । 

रांची में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बूंदाबंदी, क्या फिर लौटेगी ठंड!

रांची उड़ा एयर एंबुलेंस क्रैश

मिली जानकारी के अनुसार, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने के दौरान चार्टर एंबुलेंस लातेहार और पलामू के बीच लापता हो गया है। इस विमान में सात यात्री सवार थे। विमान रांची से साढ़े पांच बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरा था , एयर एंबुलेंस को दिल्ली में रात के साढ़े आठ बजे पहुंचना था लेकिन वाराणसी एयर ट्रैफिक से सिग्नल टूट गया तो विमान के लापता होने की जानकारी मिली ।

See also  सावधान! दादी ने बनाई बच्चों की गैंग, पलभर में उड़ा देते हैं मोबाइल और पर्स; अब ढूंढ रही रांची पुलिस

लातेहार के संजय कुमार को लेकर उड़ा था एयर एंबुलेंस

मरीज की पहचान 41 साल के संजय कुमार के रूप में हुई है जिन्हें बर्न इंजरी हुई थी। रांची के देवकमल अस्पताल में संजय कुमार को 16 फरवरी को भर्ती कराया गया था । मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल से जलने की वजह से उन्हें भर्ता कराया गया था । 23 तारीख को डॉक्टर अनंत सिन्हा ने मरीज को दिल्ली रेफर कर दिया और शाम में विमान संजय कुमार और उनके दो परिनजों को लेकर उड़ान भरा था ।

 

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य  जारी

हादसे की सूचना मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके की ओर रवाना हो गई हैं। राज्य सरकार और DGCA इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की तैयारी कर रहे हैं। विमान में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें 01 मरीज, 01 डॉक्टर और 01 पैरामेडिक, 02 अटेंडेंट (मरीज के परिजन), 01 मुख्य पायलट (PIC) और 01 को-पायलट शामिल था।

See also  राहुल सिंह गैंग ने मांगी व्यवसायी से दो करोड़ की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी

निजी चार्टर एम्बुलेंस ने सोमवार शाम 7:00 बजे रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए टेक-ऑफ किया था।  इसे रात 8:30 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड करना था।  लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, जब विमान झारखंड के भौगोलिक रूप से दुर्गम इलाकों के ऊपर था। अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से इसका संपर्क टूट गया।

Epstein files में PM मोदी का नाम आना शर्म की बात, राहुल गांधी ने साधा निशाना

विमान में सवार 7 लोगों के नाम

एयरक्रू

  1. कैप्टन विवेक विकास भागत – पायलट

  2. कैप्टन सवराजदीप सिंह – पायलट

 यात्री (मेडिकल इवैक्यूएशन टीम व मरीज)

  1. संजय कुमार – मरीज

  2. अर्चना देवी – अटेंडेंट(पत्नी)

  3. धुरु कुमार – अटेंडेंट (साला)

  4. डॉ. विकास कुमार गुप्ता – डॉक्टर

  5. सचिन कुमार मिश्रा – पैरामेडिक

DGCA का बयान
डीजीसीए (DGCA) ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, '23.02.2026 को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 विमान (पंजीकरण संख्या: VT-AJV), जो "रांची-दिल्ली" सेक्टर पर मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) उड़ान भर रहा था, झारखंड के चतरा जिले की कसारिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के दो सदस्यों सहित कुल सात व्यक्ति सवार थे।' चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली है और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

See also  पटना में रफ्तार का कहर, कार सवार ने कई बाइकों को रौंदा, 4 लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now